{"_id":"5b8bb8dc42c79210c7581daa","slug":"abhishek-bachchan-revealed-that-not-now-sequel-of-bunty-aur-babli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘बंटी और बबली’ के सीक्वल पर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा, निराश होंगे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘बंटी और बबली’ के सीक्वल पर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा, निराश होंगे फैंस
भाषा/ एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 2005 की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे थे लेकिन उस वक्त कोई पटकथा नहीं होने के कारण उन्होंने यह विचार त्याग दिया।
हाल में आयी खबरों में बताया गया था कि इस फिल्म के सीक्वल पर काम किया जा रहा है लेकिन अभिषेक बच्चन ने कहा कि इसके लिए उनसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया। ‘बंटी और बबली’ को विशेष फिल्म बताते हुए अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 2005 में फिल्म की रिलीज के बाद इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म का सीक्वल बनाने के इच्छुक थे लेकिन उस वक्त उन्हें कोई उचित कहानी नहीं मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह सीक्वल बनाना चाहेंगे। उस समय वह चाहते थे। यदि आदि को कोई अच्छी कहानी मिलती है और वह चाहते हैं कि हम उसमें काम करें तो वह हमसे संपर्क करेंगे। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।’’
शाद अली निर्देशित ‘बंटी और बबली’ में अभिषेक और रानी मुखर्जी मुख्य भुमिका में थे। फिल्म ‘धूम 4’ में काम करने संबंधी अफवाहों के बारे में अभिषेक ने कहा कि अभी तक आदित्य चोपड़ा ने उनसे संपर्क नहीं किया है और वह ऐसी अफवाहों पर विश्वास नहीं करते हैं।