{"_id":"606329978ebc3e591f49598c","slug":"actor-ajaz-khan-arrested-by-ncb-in-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drugs Case: एजाज खान को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स केस को लेकर आठ घंटे तक हुई पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drugs Case: एजाज खान को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स केस को लेकर आठ घंटे तक हुई पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान
Link Copied
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई। मामले में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। जब एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे, इसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
NCB has arrested Actor Ajaz Khan, after 8 hours of interrogation in connection with a drug case: Narcotics Control Bureau
एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापामारी भी की। पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया था। सिर्फ यही नहीं उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एजाज खान
शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के सेलेब्स को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि फारूख पहले आलू बेचता था और उस दौरान वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। अब उसके ड्रग्स का कारोबार उसके बेटों ने संभाल लिया है।
4 of 5
एजाज खान
ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान विवादों में घिरे हैं। इसके पहले एजाज भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में भी जेल जा चुके हैं। इसके अलावा भी एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इस मामले के बाद एजाज के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
एजाज खान
एजाज खान अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एजाज खान टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद भी सुर्खियों में आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X