सब्सक्राइब करें

Online EOW Scam: 1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसे गोविंदा, EOW जल्द करेगी पूछताछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 14 Sep 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Actor Govinda To Be Questioned In ₹1000 Crore Online Ponzi Scam Case as per Report
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह अपने वक्त के सुपरहिट स्टार हुआ करते थे। लेकिन इन सब से परे अभिनेता गोविंदा विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, करोड़ों रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में अब ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा (EOW) गोविंदा से पूछताछ करने वाली है। इसी के साथ अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।आइए पूरा मामला जानते हैं।

Trending Videos
Actor Govinda To Be Questioned In ₹1000 Crore Online Ponzi Scam Case as per Report
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, गोविंदा ने पोंजी स्कैम करने वाली कंपनी का कुछ प्रमोशनल वीडियो में प्रचार किया था। इस स्कैम का मुख्य आरोपी फिलहाल EOW की गिरफ्त में है। अधिकारियों बातचीत में बताया कि सोलर टेक्नो एलायंस ने अब तक कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने एक ऑनलाइन पोंजी स्कीम संचालित करती थी। इस घोटाले में अब तक दो लाख से अधिक लोग झांसे में आ गए थे। वहीं पूरे में 2 लाख लोगों से अधिक 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।इसी सिलसिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Govinda To Be Questioned In ₹1000 Crore Online Ponzi Scam Case as per Report
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार EOW के इंस्पेक्टर जनरल जेएन पंकज ने बताया है कि वो जल्द एक टीम मुंबई भेजेंगे जो गोविंदा से मामले में पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि गोविंदा ने गोवा में जुलाई में हुए एसटीए के ग्रैंड फंकशन में शिरकत की थी और कुछ वीडियो में कंपनी का प्रमोशन किया था।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर आ गई ‘रॉकी-रानी की प्रेम कहानी’, जानें कब और कहां देखे रणवीर-आलिया की फिल्म

Actor Govinda To Be Questioned In ₹1000 Crore Online Ponzi Scam Case as per Report
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्पेक्टर जनरल के मुताबिक फिलहाल गोविंदा इस मामले में न तो आरोपी हैं और न ही उन पर संदेह किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा है कि मामले में उनका रोल तभी साफ हो पाएगा जब उनसे पूछताछ होगी। अगर गोविंदा इस केस में सिर्फ प्रचार तक ही सीमित हैं तो उन्हें गवाह बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Actor Govinda To Be Questioned In ₹1000 Crore Online Ponzi Scam Case as per Report
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

धोखाधड़ी करने वाली इस कंपनी ने भद्रक, क्योंझर, बालासोर, मयुरभंज और भुवनेश्वर के करीब 10 हजार लोगों से 30 करोड़ रुपये इकट्ठा किए। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में भी लोगों को अपना निशाना बनाया। कंपनी लोगों को इनवेस्ट करने के लिए कहती थी और साथ ही इनवेस्टर्स को अपने साथ दूसरे लोगों को भी जोड़ने के लिए कहती थी। लोगों के जोड़ने पर इंसेंटिव का भी वादा करती थी।

यह भी पढ़ें: जिंदगी पिक्चर है, बेटे का सिक्सर है, और है विलेन को हीरो बनाने का मीठा सा मिक्सचर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed