सब्सक्राइब करें

अभिनय से व्यवसाय तक: इन सितारों ने एक्टिंग के अलावा चुना वैकल्पिक करियर, बिजनेस में भी कमा रहे नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 06 May 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
actors doing business apart from acting as alternate career Preity Zinta to Twinkle Khanna and Aashka Goradia
सेलेब्स - फोटो : Social media

कहते हैं फिल्मी दुनिया काफी अप्रत्याशित और अतरंगी है। यहां किसी का सितारा रातों-रात चमक जाता है तो किसी का कब गर्दिशों में घिर जाता है कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए सेलेब्स अब फिल्मों के इतर बैकअप प्लान रखने लगे हैं। बॉलीवुड में इसके कई उदाहरण हैं। अब अक्षय को ही देख लीजिए, महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में एक छोटे से रोल से करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी कुमार आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल सुपरस्टार की बेटी होकर फिल्मों से बाहर अपना बिजनेस संभाल रही हैं। आज हम ऐसे ही कुछ स्टार की बात करेंगे जिन्होंने शुरुआत तो एक्टिंग से की, लेकिन सफल न होने पर या शौकिया दूसरा करियर चुन लिया।

Trending Videos
actors doing business apart from acting as alternate career Preity Zinta to Twinkle Khanna and Aashka Goradia
झील मेहता - फोटो : Social media

झील मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सोनू का किरदार सबसे पहले झील मेहता ने निभाया था। दर्शकों को शो की शुरुआत के साथ ही उनसे खासा लगाव है। इसलिए लोग आज भी उनके बारे में जानना चाहते हैं। 2012 में पढ़ाई के लिए उन्होंने कॉमेडी शो छोड़ दिया था। वह अब एक मेकअप और हेयर स्टाइलिंग व्यवसाय चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors doing business apart from acting as alternate career Preity Zinta to Twinkle Khanna and Aashka Goradia
झनक शुक्ला - फोटो : instagram- @jhanakshukla

झनक शुक्ला
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हुए, जो एक-दो हिट सीरियल देकर गुमनाम हो गए। झनक ने 90 के दशक में हिट टीवी शो 'करिश्मा का करिश्मा' में काम किया था। लंबे समय तक चलने वाले इस शो में झनक के काम को बहुत पसंद किया गया। अभी वो साबुन का व्यवसाय कर रही हैं।

actors doing business apart from acting as alternate career Preity Zinta to Twinkle Khanna and Aashka Goradia
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social media

ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने बॉलीवुड में आमिर, अक्षय और शाहरुख जैसे सितारों के साथ काम किया। लेकिन वो बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं। बाद में अक्षय से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज वो फिल्मों को प्रोड्यूस कर रही हैं। साथ ही अच्छी लेखिका के तौर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।

विज्ञापन
actors doing business apart from acting as alternate career Preity Zinta to Twinkle Khanna and Aashka Goradia
साहिल खान - फोटो : Social Media

साहिल खान
साहिल ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है। दमदार छवि होने के बावजूद वह फिल्मों में ज्यादा नहीं चल सके। 2001 में 'स्टाइल' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वो लोगों को फिट करते हैं यानी जिम चलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed