फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Alia Bhatt Will give Birth Her Child in Mumbai H N Reliance Foundation Hospital News in Hindi

Alia Bhatt Delivery: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी! इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

Tue, 18 Oct 2022 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी कहां होगी!

विज्ञापन
Actress Alia Bhatt Will give Birth Her Child in Mumbai H N Reliance Foundation Hospital News in Hindi
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल आलिया अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने फिलहाल काम से ब्रेक ले लिया है और इन दिनों वह पूरी तरह आलिया की देखभाल कर रहे हैं। दोनों ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


Fact Check: 3 करोड़ 90 लाख की कार से रणवीर सिंह ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन? जानें क्या है सच्चाई

विज्ञापन

ऋषि कपूर से है कनेक्शन!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी कहां होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट उसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी, जिस अस्पताल में उनके ससुर ऋषि कपूर का इलाज चला था और जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।

Samar Singh: समर सिंह का नया गाना 'जानू तोहरे करनवा' मचा रहा धूम, रूठी गर्लफ्रेंड को मनाते आए नजर

नाम हो गया रजिस्टर
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल में शादी की। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी साझा की थी। अब खबर सामने आ रही है कि आलिया   एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। उनका नाम रजिस्टर्ड कराया जा चुका है। बता दें कि रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जब तबियत खराब हुई थी तो उन्हें भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अंतिम सांस भी इसी अस्पताल में ली थी।

Uunchai Trailer: रिलीज हुआ 'ऊंचाई' का ट्रेलर, दिल छू लेगी अमिताभ, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती की कहानी

विज्ञापन

'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी मुलाकात
हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर ने अपने घर पर बेबी शावर सेरेमनी भी रखी थी। इसमें आलिया और रणबीर का परिवार शरीक हुआ था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ। यह वर्ष था 2018। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कई वर्ष डेटिंग के बाद दोनों ने इस वर्ष शादी कर ली। 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed