फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush second song Ram Siya Ram to release on May 29 in 5 languages prabhas kriti sanon saif ali khan film

Adipurush: 'जय श्री राम' के बाद 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना धूम मचाने को तैयार, पांच भाषाओं में इस दिन होगा रिलीज

Thu, 25 May 2023 01:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 May 2023 01:56 PM IST
सार

ओम राउत की 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' का जोश अभी थमा भी नहीं है और मेकर्स अब फिल्म का एक और गाना रिलीज करने वाले हैं।

विज्ञापन
Adipurush second song Ram Siya Ram to release on May 29 in 5 languages prabhas kriti sanon saif ali khan film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, फिल्म के पहले गाने 'जय श्री राम' ने तो नया रिकॉर्ड ही बना दिया। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Adipurush second song Ram Siya Ram to release on May 29 in 5 languages prabhas kriti sanon saif ali khan film
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की मैग्नम ओपस 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' का जोश अभी थमा भी नहीं है और मेकर्स अब फिल्म का एक और गाना रिलीज करने वाले हैं। गाने का नाम 'राम सिया राम' है और यह 29 मई को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस गाने को म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और कंपोज किया है, इसके बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।

Bold Photoshoot: जब मैग्जीन कवर पर छपी इन सितारों की बोल्ड और टॉपलेस फोटोज, जमकर हुआ था विवाद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush second song Ram Siya Ram to release on May 29 in 5 languages prabhas kriti sanon saif ali khan film
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने की रिलीज के लिए मेकर्स कुछ अनोखा और बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म, म्यूजिक चैनल से लेकर रेडियो स्टेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सभी दोपहर 12 बजे रियल टाइम में गाने की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं, ताकि यह गाना दूर-दूर तक गूंजे। बता दें कि फिल्म के पहले गाने का वीडियो रिलीज के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन चुका था। अब फैंस को इसके दूसरे गाने का इंतजार है।

Sangeeta Odwani: संगीता ओडवानी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- पावरफुल निर्माता साथ सोने के लिए...


 
विज्ञापन

Adipurush second song Ram Siya Ram to release on May 29 in 5 languages prabhas kriti sanon saif ali khan film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म में राम के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह हैं। सैफ अली खान फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कृष्ण कुमार, राजेश नायर, भूषण कुमार, प्रसाद सुतार और ओम राउत के जरिए निर्मित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ईस्ट इंडिया कंपनी से की OTT की तुलना, कहा- वह दोस्त की तरह आते हैं और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed