फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैंडलवुड ड्रग्स केस: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार

Tue, 12 Jan 2021 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Jan 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Aditya alva arrested in sandalwood drug case by ccb of the Bengaluru police
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में बंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने आदित्य अल्वा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीती रात आदित्य को गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक में पुलिस पिछले कई महीने से ड्रग्स की तस्करी करने वाले और रेव पार्टी के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 





 

Aditya alva arrested in sandalwood drug case by ccb of the Bengaluru police
आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

सोमवार देर रात आदित्य अल्वा को पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार किया। वह चार महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें पकड़ा जा सका है। आदित्य पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे हैं और अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले लगते हैं।
 

Aditya alva arrested in sandalwood drug case by ccb of the Bengaluru police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने आदित्य अल्वा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘ड्रग केस में फरार आरोपी आदित्य अल्वा को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। जैसे ही आदित्य के बारे में जानकारी मिली चेन्नई से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya alva arrested in sandalwood drug case by ccb of the Bengaluru police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

पिछले साल चार सितंबर को आदित्य और अन्य के खिलाफ कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कन्नड़ अभिनेत्री को ड्रग्स दिलवाने में मदद की। उनके साथ इस लिस्ट 12 अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। इस केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Aditya alva arrested in sandalwood drug case by ccb of the Bengaluru police
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई

सैंडलवुड ड्रग्स मामले को लेकर अक्तूबर 2020 में विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा को इस मामले में नोटिस जारी किया गया था। सैंडलवुड ड्रग्स मामले में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं, जहां मामले के आरोपी शामिल होते थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed