सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक तरफ जहां मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस जांच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में राजनीति भी देखने को मिल रही है। अलग- अलग नेता इस मुद्दे पर अपनी अलग- अलग राय पेश कर रहे हैं। इसी बीच अब महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए ट्वीट किया है। आदित्य ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में जो कुछ चल रहा है वो सड़क छाप पॉलिटिक्स है लेकिन वो धैर्य बनाए हुए हैं। आदित्य ने कहा कि इस मामले में उन पर और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है।
हे तर गलिच्छ राजकारण pic.twitter.com/SvvBtU6qHC
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 4, 2020
शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। बॉलीवुड मुंबई का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बहुत से लोगों का जीवन इस पर निर्भर करता है। हां, मेरे भी इस इंडस्ट्री के साथ बहुत से संपर्क हैं। लेकिन वो कोई अपराध नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत का निधन बहुत हैरान करने वाला और दुखद है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस पूरी दुनिया में मशहूर है।'
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, 'वो जो प्रोटोकॉल में यकीन नहीं रखते हैं, वही लोग हैं जो जांच को गुमराह किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। बाल ठाकरे का नाती होने के नाते मैं ये बता दूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे महाराष्ट्र, शिवसेना या ठाकरे की साफ छवि को बट्टा लगे। जो लोग आधारहीन आरोप लगा रहे हैं उन्हें ये पता होना चाहिए।'
आदित्य आगे कहते हैं, 'कोई भी जिसे इस मामले में कोई काम की जानकारी पता है उसे पुलिस से संपर्क करना चाहिए। मैं बहुत धैर्य के साथ सक्रिय बना हुआ हूं। किसी को भी इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वो इस मामले में सरकार और ठाकरे परिवार के ऊपर कीचड़ उछाल सकते हैं।'