फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Bol Bachchan Abhishek Bachchan Ajay Devgn will reunite again in Kookie Gulati film

'बोल बच्चन' के बाद अब इस फिल्म में साथ नजर आएंगे अजय देवगन और अभिषेक बच्चन

Wed, 07 Aug 2019 02:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 07 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
After Bol Bachchan Abhishek Bachchan Ajay Devgn will reunite again in Kookie Gulati film
Bol Bachchan - फोटो : file photo
फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इन्डिया' पर काम कर रहे अजय देवगन इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। वहीं अब अजय के अगले प्रोडक्शन वेंचर का खुलासा भी हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक अजय के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म साल 1990 से साल 2000 के बीच घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, जिनके कारण भारत की फाइनैंशियल कंडीशन में बड़ा बदलाव आया था। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक बार फिर अजय के साथ जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन 'कूकी गुलाटी' करेंगे जो इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' के क्रिएटिव डायरेक्टर भी रह चुके हैं। अभी इस फिल्म के प्री-प्रॉडक्शन पर काम चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि अजय को यह विषय काफी अच्छा लगा और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी। वहीं आगे खबर यह भी है की अजय के साथ इस फिल्म में इलियाना ड क्रूज भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इलियाना का फिल्म में बहुत मजबूत रोल है लेकिन वह अभिषेक के साथ जोड़ी में नजर नहीं आएंगी। अभी अभिषेक के साथ जोड़ी के लिए हिरोइन की तलाश की जा रही है। साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि अभिषेक बच्चन और अजय देवगन सात साल पहले आई फिल्म बोल बच्चन में एक साथ नजर आए थे। दोनों की इस जोड़ी को काफी पंसद भी किया गया था। वहीं दोनों ने एक साथ सबसे पहले फिल्म 'जमीन' में काम किया था। इसके बाद इनकी जोड़ी मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' में भी दिखाई दी थी जिसके लिए अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed