फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After priyanka chopra engagement varun dhawan planning to get married soon

प्रियंका-निक की सगाई के बाद जल्द फेरे लेंगे वरुण धवन, शादी के सवाल पर बोले- 'बस थोड़ा वक्त है'

Sat, 18 Aug 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
After priyanka chopra engagement varun dhawan planning to get married soon
वरुण धवन और नताशा दलाल

बी-टाउन में इन दिनों नई-नई जोड़ियां बनने की खबरें आ रही हैं। आज प्रियंका और निक ने सगाई कर ली। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें भी जोरों पर है। कहा जा रहा है कि दोनों 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। इस बीच एक और कपल के शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं और ये कपल कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल हैं।

विज्ञापन

 

After priyanka chopra engagement varun dhawan planning to get married soon
Varun Dhawan and Natasha Dalal

वरुण धवन लंबे समय से नताशा दलाल से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। हालांकि, अब लग रहा है कि वरुण जल्द ही इस रिश्ते को कोई का नाम देना चाहते हैं। एनबीटी की खबर की मानें तो खुद वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर एक दिलचस्प टिप्पणी की है। वरुण से एनबीटी ने बातचीत के दौरान जब पूछा कि असल जिंदगी में उनकी शादी में क्या अभी वक्त है, तो इस पर एक्टर ने कहा- ‘थोड़ा टाइम तो है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। हां, थोड़ा टाइम है।’ 

आपको बता दें कि नताशा उनके बचपन का प्यार हैं और धवन परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं हालांकि वरुण ने इस रिश्ते के बारें में ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा पर उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

After priyanka chopra engagement varun dhawan planning to get married soon
varun

कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए जिससे ब्रेकअप की अफवाह पर रोक लग गई।

खैर हमें तो उस दिन का इंतजार है जब वरुण इस रिश्ते के बारे में खुद बताएं कि नताशा उनकी दुल्हनियां कब बनने वाली हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed