फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, जेल जाने से टैक्सी साफ करने तक, जानें अनसुने किस्से

Mon, 27 May 2019 07:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 27 May 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn father Veeru Devgn died
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter

बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने आज (सोमवार) आखिरी सांस ली। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के विले पार्ले में 6 बजे होगा। 


 



 

Ajay Devgn father Veeru Devgn died
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter

वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं। एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि वीरू देवगन स्टंट सीन डायरेक्ट करने के अलावा एक्टर, प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के फील्ड में भी काम किया। 

Ajay Devgn father Veeru Devgn died
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter

वीरू देवगन ने बतौर एक्टर महज तीन फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' शामिल हैं। वहीं 'हिंदुस्तान की कसम', 'दिल क्या करे' और 'सिंहासन' फिल्म को प्रोड्यूस किया। इसके साथ ही 'विश्वात्मा' और 'मेरा पति सिर्फ मेरा है' फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट काम किया। इसके साथ ही बेटे अजय देवगन की फिल्म 'जिगर' जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी उसके राइटर भी थे।   

मुंबई के कोलीवाड़ा में रहने के दौरान वीरू ने हीरो बनने के लिए काफी स्ट्रगल किया। इस दौरान उन्होंने कई स्टूडियोज के चक्कर लगाए। पैसा कमाने के लिए लोगों की गाड़ियां भी साफ कीं, कारपेंटर की नौकरी भी की। बावजूद इतनी मेहनत के वीरू को बतौर एक्टर सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn father Veeru Devgn died
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter
बताया जाता है कि एक दिन थक हारकर शीशा देखते हुए वीरू ने खुद से कहा था कि मेरी शक्ल हीरो वाली नहीं है। लेकिन मेरा बेटा जरूर हीरो बनेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू को पब्लिक इवेंट्स और पार्टीज में जाना ज्यादा पसंद नहीं था। जानकारी के मुताबिक उन्हें पब्लिक में आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था।
 
विज्ञापन
Ajay Devgn father Veeru Devgn died
Veeru Devgn - फोटो : twitter
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जेल भी जा चुके हैं। दरअसल, पहली बार जब मुंबई आने का सपना वीरू देवगन से देखा था तो बिना ट्रेन का टिकट लिए ही वो ट्रेन में चढ़ गए। हालांकि विरार रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया। जिसके बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां मजिस्ट्रेट ने उनसे कहा कि अगर फाइन के पैसे जमा नहीं किए गए तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। तंगी के उन हालातों में उनके पास फाइन के पैसे नहीं थे जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed