बॉलीवुड में 80 से ज्यादा फिल्मों के एक्शन सीन को डायरेक्ट करने वाले वीरू देवगन (Veeru Devgan) अब हमारे बीच नहीं रहे। वीरू देवगन मशहूर एक्टर अजय देवगन के पिता हैं। वीरू देवगन के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई इस दिग्गज एक्शन डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
Exclusive: अचानक कुर्सी से गिर पड़े थे वीरू देवगन, काजोल के फोन पर भागे-भागे अस्पताल पहुंचे अजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे। वीरू देवगन की पहली फिल्म बतौर एक्शन डायरेक्टर 'रोटी कपड़ा और मकान' थी।
एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि वीरू देवगन स्टंट सीन डायरेक्ट करने के अलावा एक्टर, प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के फील्ड में भी काम किया।
वीरू देवगन ने बतौर एक्टर महज तीन फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' शामिल हैं। वहीं 'हिंदुस्तान की कसम', 'दिल क्या करे' और 'सिंहासन' फिल्म को प्रोड्यूस किया। इसके साथ ही 'विश्वात्मा' और 'मेरा पति सिर्फ मेरा है' फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट काम किया। इसके साथ ही बेटे अजय देवगन की फिल्म 'जिगर' जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी उसके राइटर भी थे।
बताया जाता है कि एक दिन थक हारकर शीशा देखते हुए वीरू ने खुद से कहा था कि मेरी शक्ल हीरो वाली नहीं है। लेकिन मेरा बेटा जरूर हीरो बनेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू को पब्लिक इवेंट्स और पार्टीज में जाना ज्यादा पसंद नहीं था। जानकारी के मुताबिक उन्हें पब्लिक में आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था