Bholaa: अजय देवगन ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, साझा की 'भोला' की नई झलक
अजय देवगन ने नए साल का स्वागत धमाकेदार अंदाज में किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी फिल्म 'भोला' की एक झलक दिखाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सभी सेलिब्रिटीज अपने फैंस को खास अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने भी अपने फैंस को नए साल पर एक खास तोहफा दिया है। अजय देवगन ने नए साल का स्वागत धमाकेदार अंदाज में किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी फिल्म 'भोला' की एक झलक दिखाई गई है।
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' की एक झलक दिखाई है। अजय ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भोला का वर्ष शुरू हो गया। सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।' अजय देवगन की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आने वाली फिल्म 'भोला' के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
अजय देवगन अपनी फिल्म 'भोला' की जानकारी अक्सर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी अजय देवगन ने 'भोला' फिल्म से जुड़े कई पोस्टर और वीडियोज साझा किए थे। उन तस्वीरों में अजय देवगन के माथे पर त्रिपुंड लगा हुआ था और वह काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं, अजय द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में उनकी आंखें नजर आ रही हैं और उनकी आंखों में गुस्सा भरा हुआ है।
अजय देवगन स्टारर 'भोला' तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेत्री तब्बू, संजय मिश्रा और दीपक भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'भोला' इस साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को 3डी में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'दृश्यम 2' के सुपरहिट होने के बाद दर्शक अब उनकी फिल्म 'भोला' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।