फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7वें दिन के कलेक्शन में भी PADMAN बॉक्स आफिस पर भारी, जबकि रिलीज हुई 'अय्यारी'

Sat, 17 Feb 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer PadMan box office collection day 7

सोशल मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का बॉक्स ऑफिस में धमाल जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इन 7 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Akshay Kumar starrer PadMan box office collection day 7
padman
रिलीज के 7वें दिन पैडमैन ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का 7 दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 62 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।




 
Akshay Kumar starrer PadMan box office collection day 7
padman
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म का बिजनेस 20 करोड़ का था इस लिहाज से फिल्म ने महज एक हफ्ते मे ंही शानदार कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। '
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer PadMan box office collection day 7
padman

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। ओवरसीज में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस शुक्रवार नीरज पांडे की अय्यारी रिलीज हो चुकी है। लिहाजा अब पैडमैन की कमाई धीमी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar starrer PadMan box office collection day 7
padman
ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और मेंसुरेशन हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed