फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt and Junior Ntr wins Hollywood critics Association Spotlight Award 2023 for SS Rajmouli RRR Film

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में जीता ‘स्पॉटलाइट अवॉर्ड’

Sat, 04 Mar 2023 12:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Mar 2023 12:54 AM IST
सार

आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड आलिया को एसएस राजामौली की बंपर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए मिला है।

विज्ञापन
Alia Bhatt and Junior Ntr wins Hollywood critics Association Spotlight Award 2023 for SS Rajmouli RRR Film
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की सफलता का परचम लगातार बुलंदियों पर जाता नजर आ रहा है। अभिनेत्री की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है। अब हाल ही में, आलिया अब एक ग्लोबल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि लाइमलाइट ने आलिया का पीछा कभी नहीं छोड़ा है। आलिया को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन

Alia Bhatt and Junior Ntr wins Hollywood critics Association Spotlight Award 2023 for SS Rajmouli RRR Film
फिल्म आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
आलिया अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड आलिया को एसएस राजामौली की बंपर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए मिला है। आलिया  के अलावा एक और एक्टर का नाम इस लिस्ट में शुमार है, जिसे फैंस स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। बता दें कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। इसकी जानकारी हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है।

Bhojpuri Screen & Stage Awards 2023: ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने मारा सिक्सर, खेसारी और आम्रपाली रहे अव्वल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt and Junior Ntr wins Hollywood critics Association Spotlight Award 2023 for SS Rajmouli RRR Film
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस दे रहे हैं बधाई
यह पल  भारत के लिए गोर्वान्वित होने का है। बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री के लिए एक प्राउड मोमेंट है। सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया और जूनियर एनटीआर को ढेरों बधाइयां दे रहा है। बता दें कि आलिया और जूनियर एनटीआर को यह ट्रॉफी भेजने के बारे में अपडेट देते हुए हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि आरआरआर के फैंस, हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
 

Dear RRR supporters & fans,

We would like to share with you the awards for N.T Rama Rao Jr. & Alia Bhatt.

We will be sending them out next week.

Thank you for all your love and support.

The Hollywood Critics Association #RRRGoesGlobal #RRRMovie #AliaBhatt #NTRamaRaoJr pic.twitter.com/fvc7stfXqD

— Hollywood Critics Association (@HCAcritics) March 3, 2023

 

 

विज्ञापन

Alia Bhatt and Junior Ntr wins Hollywood critics Association Spotlight Award 2023 for SS Rajmouli RRR Film
alia bhatt - फोटो : instagram

साउथ इंडस्ट्री में किया अपना डेब्यू
आपको बता दें कि आलिया ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआ’र में राम चरण के अपोजिट सीता का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री के साथ साथ आलिया के रोल को भी फैंस का काफी प्यार और सपोर्ट मिला था। इसी फिल्म से आलिया ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू किया था। दिलचस्प बात यह है कि आलिया ने फिल्म की शूटिंग में केवल 10 दिनों के लिए हिस्सा लिया था।

Shraddha Kapoor : जब फैन ने की बच्चे को कार पर बैठाने की कोशिश, श्रद्धा कपूर का यह रिएक्शन आया सामने

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed