Alia Bhatt: बचपन में ही रणबीर कपूर पर मर मिटी थीं आलिया भट्ट, जानिए कैसे गहरा हुआ इश्क का रंग
आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके खून में एक्टिंग हैं। बचपन से ही आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट की तरह एक्ट्रेस बनने का शौक रखती थीं। बता दें की आलिया भट्ट बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। अभिनेत्री ने अभी तक जितनी फिल्में की हैं, उनमें वे अलग ही रूप में नजर आई हैं। उन्होंने इन फिल्मों में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है।
आलिया पहली बार साल 1999 में आई अपने पिता की थ्रिलर फिल्म 'संघर्ष' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पर्दे पर दिखाई दी थीं। उस वक्त आलिया सिर्फ 6 साल की थीं। लेकिन बतौर अभिनेत्री उनके करियर की शुरुआत साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी। इस फिल्म के लिए आलिया ने 400 से 500 लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था और सिलेक्ट होने के बाद लगभग 16 किलो वजन कम किया था। अपने अब तक के करियर में उन्होंने 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गली ब्वॉय' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
बात करे आलिया और रणबीर की लव स्टोरी की तो इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा रणबीर और आलिया की उम्र में 11 साल का अंतर है। अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन तक पहुंचाने वाले रणबीर-आलिया ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आलिया रणबीर से 11 साल छोटी हैं इसलिए लोगों को लगता हैं कि आलिया पर पहले रणबीर दिल दे बैठे होंगे लेकिन सच्चाई में ऐसा नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट पहली ही नजर में रणबीर कपूर को देखते ही अपना दिल हार गई थी। उस समय आलिया की उम्र महज 11 साल की थी तभी उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर हुई थी जहां रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। आलिया रणबीर कपूर को मन ही मन चाहने लगी थी इसके बाद 2012 में अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद 2014 में जब आलिया करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इंटरव्यू दिया था तब करण ने उनसे पूछा था आलिया अपनी के स्वयंवर में आप किन तीन एक्टर को देखना चाहेंगी? इस प्रश्न के उत्तर में आलिया ने सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का लिया था और उसके बाद सलमान खान और आदित्य रॉय कपूर को भी अपनी पसंद बताया था।