फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Wankhede Exclusive: मैंने किसी को अपनी बायोपिक की एनओसी नहीं दी, समीर वानखेड़े से एक्सक्लूसिव बातचीत

Wed, 15 Mar 2023 11:31 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sameer Wankhede Exclusive Interview with Pankaj Shukla Biopic Aryan Khan IRS Officer marriage caste
Sameer Wankhede - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय राजस्व सेवा के चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े ने साफ किया है कि अपनी जीवनी पर फिल्म (बायोपिक) बनाने का अधिकार अब तक उन्होंने किसी को नहीं दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी फिल्म निर्माता को उनके जीवन वृत्त पर फिल्म बनानी है तो उसे पहले उनसे आकर मिलना होगा और मेरी लिखित रजामंदी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेनी होगी। मेरे किसी पारिवारिक सदस्य की इस बारे में सहमति या असहमति के कोई मायने नहीं हैं।’ उन्होने यह भी साफ किया कि उनकी जाति को लेकर उठे विवाद के बाद हुई विभागीय जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है।

Sameer Wankhede Exclusive Interview with Pankaj Shukla Biopic Aryan Khan IRS Officer marriage caste
aryan khan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समीर वानखेड़े का नाम मुंबई की ग्लैमर दुनिया में हाल के बरसों के सबसे चर्चित अधिकारी का नाम रहा है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की सोने की ट्रॉफी को हवाई अड्डे पर रोकने से लेकर, गायक मीका सिंह को हिरासत में लेने और फिर ड्रग्स केस में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पकड़े जाने तक समीर वानखेड़े का नाम सुर्खियों में रहा है। पिछले हफ्ते से वह फिर चर्चा में हैं जब लेखक प्रीतम झा ने उनकी बायोपिक के लेखन की बात स्वीकार की और निर्माता वसीम अख्तर ने इस बारे में अब तक हुई प्रगति ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की। वसीम अख्तर ने इस फिल्म के निर्माण में ‘मैं अटल हूं’ नामक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बना रहे निर्माता जीशान अहमद के भी शामिल होने का दावा किया था, हालांकि अब जीशान ने वानखेड़े की बायोपिक से रिश्ता तोड़ लिया है।

Sameer Wankhede Exclusive Interview with Pankaj Shukla Biopic Aryan Khan IRS Officer marriage caste
Sameer Wankhede - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में इन दिनों चेन्नई में तैनात भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी समीर वानखेड़े से ‘अमर उजाला’ की लंबी बातचीत हुई। समीर वानखेड़े कहते हैं, ‘मैंने किसी भी निर्माता, लेखक या साक्षात्कारकर्ता को अपनी बायोपिक बनाने, लिखने या इस बारे में प्रचार करने का अधिकार नहीं दिया है। और, न ही मेरा ऐसा कोई इरादा ही है।’ ये बताए जाने पर कि निर्माता वसीम अख्तर ने उनकी बायोपिक के अधिकार उनके पिता से हासिल करने की बात कही है, समीर कहते हैं, ‘किसी भी जीवित व्यक्ति के बारे में फिल्म बनाए जाने से पहले उसकी खुद की अनुमति सबसे पहले जरूरी है।’

मोनालिसा की कातिल अदाओं ने किया आहें भरने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Wankhede Exclusive Interview with Pankaj Shukla Biopic Aryan Khan IRS Officer marriage caste
Sameer Wankhede - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समीर वानखेड़े इस बात से भी व्यथित लगे कि इस बायोपिक की वजह से उनके पारिवारिक सदस्यों के बारे में बेवजह की बातें होने लगी हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे जीवन में जो भी लोग हैं, या रहे हैं, उनके बारे में बार बार बातें करना, उन लोगों को कष्ट पहुंचाता है। मैंने दूसरी शादी तलाक लेने के बाद की और अब इसमें मेरी पहली पत्नी का बार बार जिक्र उनको तकलीफ पहुंचाता है। उस बेटे की निजता का भी हमें ख्याल रखना चाहिए जिसका इस सबसे कोई लेना देना नहीं है।’

Bollywood: ये बॉलीवुड सेलेब्स नहीं देखते अपनी ही फिल्में, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Sameer Wankhede Exclusive Interview with Pankaj Shukla Biopic Aryan Khan IRS Officer marriage caste
नवाब मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले पर समीर वानखेड़े ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं। ये बात चलने पर वह उनकी जाति को लेकर हुए विवाद को बेवजह महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का बनाया बखेड़ा करार देते हैं। वह कहते हैं, ‘ये सब लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया षड्यंत्र था और इसमें जिन लोगों की भागीदारी रही, उनके चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इन शिकायतों की विभागीय जांच हो चुकी है और इसमें मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है।’

Jaya Bachchan: नाटू नाटू की ऑस्कर जीत पर जया बच्चन का बयान, कहा- दक्षिण या उत्तर मायने नहीं रखता वे भारतीय हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed