IIFA Technical Award: गंगूबाई काठियावाड़ी-भूल भुलैया 2 ने लहराया सफलता का परचम, झटके ये अवॉर्ड्स
आईफा टेक्निकल अवॉर्ड में आलिया भट्ट-कार्तिक आर्यन की फिल्म का जलवा रहा है। साथ ही इन सितारों की मूवी ने भी पुरस्कार झटके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी और पुरस्कार (IIFA) ने 2022 से अपने टेक्निकल विजेताओं की अनाउंसमेंट कर दी है। इस तकनीकी पुरस्कारों की कुल नौ कैटेगरी है जिनमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, साउंड डिजाइन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर शामिल है। खुश करने वाली बात ये है कि इन कैटेगरी में से 3 पुरस्कार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने अपने नाम किए हैं। साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने भी आईफा अवॉर्ड में सफलता के झंडे गाड़े हैं। आइए विनर्स की इस लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने जीते तीन अवॉर्ड
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 3 अवॉर्ड चटके हैं। फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए डीओपी सुदीप चटर्जी, बेस्ट डायलॉग के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ तो बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को आईफा टेक्निकल अवॉर्ड से नवाजा गया है।यह भी पढ़ें : आईफा के नामांकन कमाल, हीरो एक्टर और हीरोइन सपोर्टिंग कैटेगरी में, बाकी के खेल भी पढ़िए
'भूल भुलैया 2' की झोली में दो पुरस्कार
वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने भी आईफा टेक्निकल अवॉर्ड में अपनी सफलता का परचम लहराया है। फिल्म ने बॉस्को-सीजर द्वारा टाइटल ट्रैक के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और मंदार कुलकर्णी द्वारा सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार अपने नाम किया।
इन फिल्मों का भी रहा जलवा
'आईफा टेक्निकल अवॉर्ड' में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' ने भी पुरस्कार जीता है। इसके बेहतरीन संपादन के लिए संदीप फ्रांसिस को नवाजा गया है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' ने एक और पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क - DNEG, रिडिफाइन द्वारा बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) के लिए अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' को सैम सीएस द्वारा डिजाइन किए गए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर से सम्मानित किया गया, वहीं राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे-स्टारर स्ट्रीमिंग फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' को सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड दिया गया।