फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goodbye: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 'गुडबाय' का मजेदार प्रमोशनल वीडियो, शूट करने में लगे 25 घंटे

Tue, 06 Sep 2022 12:51 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share a promotional video of goodbye release on 7 october 2022
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन इन दिनों में आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बिग-बी अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' में साउथ की प्रतिभावान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ  स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से रश्मिक न सिर्फ बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं बल्कि सदी के महानायक के साथ पहली बार काम कर रही हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 6 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। अब उन्होंने एक प्रमोशनल वीडियो भी साझा किया है।



 

amitabh bachchan share a promotional video of goodbye release on 7 october 2022
'गुडबाय' का पहला पोस्टर रिलीज - फोटो : Social Media

 साझा किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ता पायजामा और लाल नीले रंग की बॉम्बर  जैकेट में नजर आ रहे हैं। वह जैसे ही सोफे पर आकर बैठते हैं और शूट से पहले वह टीम के साथ डिस्कस करते हैं और कहते हैं कि कितनी देर हो गई लगभग 15 से 16 घंटे इसके बाद आवाज आती है कि 18 नहीं सर 25 घंटे हो चुके हैं। वीडियो बिग-बी अपनी लाइनें बोलने के लिए टीम के सदस्यों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। वह एक के बाद एक कई  रीटेक लेते भी दिखाई दिए। दरअसल बिग-बी ने  6 सितंबर यानी आज रिलीज होने वाले गुडबाय के ट्रेलर का रिमाइंडर अपने अंदाज में दिया है।

amitabh bachchan share a promotional video of goodbye release on 7 october 2022
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

अमिताभ बच्चन ने गुडबाय का ये प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पेश करते हैं हमारी फिल्म #Goodbye का प्रमोशनल वीडियो! आपको समझ आये तो ठीक है नहीं तो #GoodbyeTrailer तो आ ही रहा है कल, तब समझ जायेंगे! इस वीडियो को एकता कपूर ने भी अपने इंस्टा से शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share a promotional video of goodbye release on 7 october 2022
Goodbye - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें फिल्म की तो गुडबाय एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म में रश्मिका बिग बी की बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। थोड़ी सी गुदगुदी थोड़े से आंसू प्यार और परिवार की कहानी दिखाती फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed