फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty KL Rahul: सामने आया अथिया और राहुल की शादी का वेन्यू, पांच सितारा होटल नहीं यहां लेंगे सात फेरे

Mon, 05 Sep 2022 11:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 05 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेट केएल राहुल बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Athiya shetty and kl Rahul to get married at shetty family bungalow situated in khandala
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेट केएल राहुल बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब इस कपल की शादी से जुड़ा एक और ताजा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ही महीने में राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी का वेन्यू सामने आ चुका है। 

Athiya shetty and kl Rahul to get married at shetty family bungalow situated in khandala
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो यह कपल किसी पांच सितारा होटल में नहीं बल्कि शेट्टी परिवार के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेने की तैयारी में है। हाल में सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि दोनों के परिवार ने शादी का वेन्यू तय कर लिया है। वहीं, अब शादी की डेट केएल राहुल ही तय करेंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शादी की तारीख राहुल के वर्क शेड्यूल के हिसाब से तय की जाएगी।

Athiya shetty and kl Rahul to get married at shetty family bungalow situated in khandala
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दोनों की शादी की बात करें तो इस शादी में कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है। सभी मेहमानों से परिवार की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह  दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जनवरी के पहले हफ्ते तक अपना समय खाली रखे। इससे पहले बीते दिनों खबर आई थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल बांद्रा के एक घर में साथ में शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि, बाद में इन खबरों को अफवाह करार देते हुए अथिया ने साफ किया वह अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya shetty and kl Rahul to get married at shetty family bungalow situated in khandala
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अथिया और राहुल बीते लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि, दोनों ने ही कभी अपने इस रिश्ते सार्वजनिक नहीं किया और ना ही कभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन यह कपल अक्सर साथ में समय बिताता नजर आता है। इसके अलावा दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीर भी शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर एक-दूसरे के कपड़े पहने भी स्पॉट होते रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed