गली बॉय फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम लंबे समय से एक दूसरे से जुड़ता रहा है। दोनों के एक दूसरे को डेट करने की चर्चा जोरों पर थीं। हालांकि नव्या नंदा या फिर सिद्धांत चतुर्वेदी में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉफी विद करण सीजन 7 के में इस बारे में बात की।
Koffee With Karan 7:नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? कॉफी विद करण में अभिनेता ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉफी विद करण के हर सीजन का हर एपिसोड खूब चर्चा में रहता है, क्योंकि करण जौहर स्टार्स से उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की कई बातें करते नजर आते हैं। इस समय कॉफी विद करण का सीजन 7 चल रहा है और कई सेलेब्स इसमें शिरकत कर चुके हैं अब आगामी एपिसोड में सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर करण के साथ कॉफी की चुस्कियां लेते नजर आएंगे। जिसमें करण सिद्धांत चतुर्वेदी के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी पूछते नजर आएंगे, जिसका अभिनेता ने बेबाकी से जवाब दिया।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस
कॉफी विद करण के आगामी एपिसोड के प्रोमो में करण जौहर के सवाल पर जवाब देते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी कहते वह बहुत सिंगल हैं और इसमें वह अपने को एक्टर ईशान खट्टर को भी इसमें शामिल कर लेते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी कहते नजर आ रहे हैं "मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी (ईशान खट्टर) सिंगल हो गया है"।
इस दिन रिलीज होगी फोन भूत
बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और अभिनेत्री कटरीना कैफ जल्दी ही फिल्म फोन भूत में साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत किया गया है। कॉमेडी हॉरर जॉनर की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।