हर इंसान की कुछ आदतें होती हैं। कुछ अच्छी होती हैं और कुछ बुरी। मगर, अच्छे और बुरे से इतर कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो बिल्कुल अजीबो-गरीब होती हैं। कोई भी उनके बारे में सुनकर हैरान हो सकता है। हमें अपने आसपास ऐसे तमाम लोग दिख जाएंगे। मगर, दिलचस्प बात यह है कि टीवी के सितारों में भी कुछ ऐसी आदते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
TV Celebs Bizarre Habits: इन टीवी सितारों की अजब-गजब आदतें जानते हैं आप? सुनकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुबीना दिलैक
छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रूबीना अपनी खूबसूरती का बेहद ध्यान रखती हैं। यही वजह है कि अपने होठों की वह हद से ज्यादा हिफाजत करती हैं। रुबीना की आदतों की बात करें तो उन्हें हर 15 से 20 मिनट में लिप बाम लगाने की आदत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुरे मौसम में काम करने के दौरान वह अक्सर लिप बाम लगाती हुई पाई जाती हैं।
शशांक व्यास
टीवी शो 'बालिका वधू' से पहचान बनाने वाले जगदीश यानी शशांक व्यास को नाखून चबाने की बुरी आदत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक जब भी तनाव में होते हैं तो अक्सर अपने नाखून चबाते हैं। वह अपनी इस आदत से खुद बहुत परेशान रहते है। शशांक जब भी खाली बैठे होते हैं नाखून चबा रहे होते हैं।
गौतम रोडे
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर गौतम जब अपने दिन का अपना पहला शॉट देते हैं तो उससे पहले वह कैमरे को जरूर टच करते हैं। यह अब उनकी आदत बन चुका है।
रश्मि देसाई
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। टीवी शो 'उतरन' से पहचान बनाने वाली रश्मि के बारे में कहा जाता है कि उन्हें सुबह-सुबह सबसे पहले बेड टी और दवाइयां खाने की आदत है। रिपोर्ट्स के मुातबिक उन्हें इन चीजों की ऐसी आदत लग चुकी है कि वे इनके बिना रह नहीं सकती हैं।