इन मशहूर कलाकारों को आई रंगमंच कर्मियों की दिक्कतों की याद, शुरू किया पैसे जुटाने का अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगमंच से सिनेमा में आए देश के तमाम प्रसिद्ध कलाकारों ने बंद पड़ी नाट्यशालाओं से परेशान रंगकर्मियों के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अनुपम खेर, नीना गुप्ता, राकेश बेदी, मकरंद देशपांडे, दिव्या दत्ता, आहना कुमरा और शिखा तल्सानिया जैसी रंगमंच की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आई हैं और रंगकर्मियों के लिए मदद जुटाने निकली हैं।
इस अभियान के बारे में अभिनेता अनुपम खेर कहते हैं, 'जब मुझे इस अभियान का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मैंने इसके लिए तुरंत हां कह दी। रंगमंच के साथ मेरा गहरा और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। तकनीशियनों और सपोर्ट स्टाफ की मदद और मौजूदगी के बिना कोई भी नाटक पूर्ण नहीं होता है। उनका अस्तित्व रंगमंच समुदाय के लिए बहुत जरूरी है। मैं सभी से उदारतापूर्वक उनके लिए दान करने का अनुरोध करूंगा।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Zee Theatre (@zeetheatre) on
वहीं, इस अभियान से जुड़ी अभिनेत्री नीना गुप्ता कहती हैं, 'इस कठिन समय में अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे रंगमंच की दुनिया के सहयोगियों की मदद करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। नाट्यशालाओं के दोबारा खुलने की अनिश्चितता की वजह से बहुत सारे लोग चिंतित हैं और असहाय महसूस कर रहे हैं। इस समुदाय की मदद करने के लिए इस दिशा में अद्भुत पहल के लिए मैं इससे जुड़े लोगों की तारीफ करना चाहूंगी। इस पहल के माध्यम से हम देश के लोगों तक पहुंचना चाहते हैं और उनसे दान करने का आग्रह करते हैं।'
पढ़ें: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत के लिए लिखा खास पोस्ट ! कहा- 'सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे..'