फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anurag kashyap amit trivedi

अनुराग कश्यप की फिल्म से सदमे में मशहूर संगीतकार

Wed, 03 Feb 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 03 Feb 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap amit trivedi

2015 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची जब भी बनेगी उसमें बॉम्बे वेलवेट का नाम ऊपर ही आएगा। फिल्म बुरी तरह से लुढ़कने के बाद निर्माता, निर्देशक और ऐक्टर तो सदमे में थे ही, अब सिंगर-कंपोजर अमित त्रिवेदी ने भी चौंकाने वाली बात कही है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में त्रिवेदी ने कहा कि बॉम्बे वेलवेट के बाद मैं डिप्रेशन में चला गया था। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में मैं अब भी उससे उबरने की कोशिश कर रहा हूं।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक कंपोजर के रूप में वह बॉम्बे वेलवेट में संगीत प्रेमियों को कुछ नया देना चाहते थे क्योंकि भारतीय जैज संगीत के बहुत करीब नहीं हैं। परंतु 85 फीसदी लोगों ने फिल्म का संगीत सुना ही नहीं। उन्होंने सिर्फ प्रोमो देखकर संगीत से दूर रहने का फैसला ले लिया। वैसे अमित का कहना है कि जिन लोगों ने बॉम्बे वेलवेट का एलबम सुना उन्होंने काफी पसंद किया। बल्कि कुछ वेबसाइटों ने उसे एलबम ऑफ द ईयर का खिताब तक दिया।
विज्ञापन


त्रिवेदी ने बताया कि बॉम्बे वेलवेट की तरह फिल्म शानदार के फ्लॉप होने से भी उन्हें कुछ हद तक निराशा हुई। गुलाबो और शाम शानदार जैसे गाने जरूर हिट हुए परंतु फिल्म नहीं चली। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ संगीत नहीं तैयार करता बल्कि एक फिल्म के लिए काम करता हूं। ऐसे में जब फिल्म कमाल नहीं दिखा पाती है तो निराशा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed