{"_id":"6572de2919552936740a75e1","slug":"anurag-kashyap-does-not-want-to-work-with-ranbir-kapoor-after-animal-success-know-the-reasons-here-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते अनुराग कश्यप! बोले- 'मेरे पास ऐसा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anurag Kashyap: रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते अनुराग कश्यप! बोले- 'मेरे पास ऐसा...'
Fri, 08 Dec 2023 02:44 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर, अनुराग कश्यप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एक तरफ जहां सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कई लोग आलोचना भी कर रहे है। बीते दिनों निर्माता अनुराग कश्यप एनिमल की आलोचना करने वालों को मुहतोड़ जवाब देते नजर आए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने रणबीर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि वह सुर्खियों में आ गए हैं।
रणबीर संग काम करने को लेकर कही यह बात
एक बातचीत के दौरान जब अनुराग से पूछा गया कि क्या आप रणबीर के साथ आप दोबारा काम करना चाहेंगे? निर्माता ने कहा, 'रणबीर कपूर कला में माहिर हैं। कौन उनके साथ काम नहीं करना चाहेगा? इंडस्ट्री के सभी निर्माता ऐसे स्टार के साथ काम करना चाहते हैं, जिनके पास ज्यादा प्रशंसक हों। आप देख ही सकते हैं कि एनिमल में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा कितना सराहा जा रहा है। मैं उनके साथ करना चाहता हूं, लेकिन मेरे पास ब्लॉकबस्टर बनाने का कोई फार्मूला नहीं है।
यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu: 'डंकी', 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पूरी कर घूमने निकलीं तापसी, साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
सुपरस्टार के साथ नहीं कर सकते एक्सपेरिमेंट
अनुराग ने आगे, 'जब सितारे सुपरस्टार बन जाते हैं, तो हम लोग एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। अगर ऐसा करते हैं, तो स्टार और निर्माता दोनों को दर्शकों से गालियां मिलती हैं।' उन्होंने कहा, 'जब आप किसी स्टार के साथ काम करना चाहते हैं, तो आपको प्रशंसकों की जरूरतों को पूरा करना होता है। मेरे पास ऐसा कौशल नहीं है, कुछ फिल्म निर्माताओं के पास है और वे इस पर काम भी कर रहे हैं।'
एनिमल बनाएंगी नए रिकॉर्ड
अनुराग कश्यप ने एनिमल में रणबीर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। निर्माता ने कहा, 'संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' ने रिलीज के एक सप्ताह के अंदर दुनियाभर में लगभग 550 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और उम्मीद है कि यह हिंदी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी।' एनिमल अभिनेता के साथ-साथ उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर कपूर ही नहीं आलिया भट्ट भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं।
यह भी पढ़ें: Dharmendra: जन्मदिन पर पापा के साथ-साथ दिखे सनी देओल, घर पर पहुंचे फैंस से खुलकर मिले धर्मेंद्र