फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap ready to collaborate with GV prakash kumar in new web series details inside

Anurag Kashyap: नई वेब सीरीज में दिखेगा अनुराग कश्यप का जलवा, जीवी प्रकाश कुमार के साथ करेंगे काम

Mon, 12 Aug 2024 08:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

अनुराग कश्यप निर्देशक होने के साथ एक बढ़िया अभिनेता भी हैं। हाल ही में वह महाराजा नाम की फिल्म में दिखे थे। इसके अलावा बैड कॉप वेब सीरीज में भी उनकी अदाकारी की जमकर प्रशंसा हुई थी। अब उनकी नई वेब सीरीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap ready to collaborate with GV prakash kumar in new web series details inside
जीवी प्रकाश कुमार, अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम- जीवी प्रकाश कुमार, अनुराग कश्यप

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप जल्द ही एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह कथित तौर पर संगीतकार-अभिनेता जीवी प्रकाश कुमार के साथ काम करने वाले हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कलाकार इस आठ-एपिसोड की थ्रिलर सीरीज पर काम करने के लिए राजी हो गए हैं। निर्देशक और अभिनेता के रूप में जीवी प्रकाश पहली बार अनुराग के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिसंबर 2023 से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं और अब वे आखिरकार इस प्रोजेक्ट को आगे लेकर बढ़ने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

Yeh Meri Family 4: मानसून सीजन और खट्टी-मीठी भावनाओं के साथ 'ये मेरी फैमिली' की वापसी, नए सीजन का ट्रेलर जारी
विज्ञापन


किंग्स्टन के बाद हो सकता है एलान
इस साल के अंत में जीवी प्रकाश की अखिल भारतीय फिल्म ' किंग्स्टन ' की रिलीज होने वाली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस वेब सीरीज की घोषणा फिल्म की रिलीज के बाद की जा सकती है। अनुराग कश्यप और जीवी प्रकाश पहले भी साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी साथ कर चुके हैं काम
'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के लिए बैकग्राउंड स्कोर जी वी प्रकाश ने ही तैयार किया था। साथ ही, 'अग्ली' का साउंडट्रैक भी उन्होंने ही बनाया था। उनकी आगामी  वेब सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर आएगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इन फिल्मों में जीवी ने दिया संगीत
वर्क फ्रंट की बात करें तो जीवी प्रकाश को आखिरी बार ऐश्वर्या राजेश के साथ 'डियर' में देखा गया था। इसका निर्देशन आनंद रविचंद्रन ने किया था। उनके पास 'इदिमुज़क्कम' और '13' सहित कई आगामी प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने चियान विक्रम की 'थंगालान' का संगीत भी तैयार किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उन्होंने 'लकी बसखर', 'रॉबिन हुड', 'अमरन', 'निलवुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम', 'वनंगन' और 'वीरा धीरा सोरा' के लिए भी संगीत तैयार किया है। वहीं, अनुराग कश्यप को हाल ही में फिल्म 'महाराजा' में देखा गया था। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed