अनुराग कश्यप बोले- PAK दौरे के लिए पीएम मोदी ने अब तक नहीं मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्किलों में घिरी 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप खुलकर करण जौहर के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर किसी और को बल्कि सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान यात्रा के लिए माफी क्यों नहीं मांगी है?
आपको बता दें कि सिनेमा ओनर्स एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को सिंगल स्क्रीन पर रिलीज करने से इनकार कर दिया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के होने की वजह से इसका विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते अनुराग ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कुछ ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'दुनिया हमसे सीख ले सकती है। हम हर समस्या का हल फिल्मों पर दोषारोपण कर और इन पर प्रतिबंध लगाकर निकालते हैं। करण जौहर हम आपके साथ हैं।'
अनुराग ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'सर (मोदी) आपने अब तक 25 दिसंबर के पाकिस्तानी दौरे के लिए माफी नहीं मांगी। यह वही समय था जब मूवी की शूटिंग हो रही थी।' बता दें कि यह फिल्म महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा के सिंगल स्क्रीन थिएटर में नहीं दिखाई जाएगी। अनुराग कश्यप ने चिकन बिरयानी नाम के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए भी पीएम के माफी मांगने वाली बात कही। साथ ही उन्होंने भारत माता की जय बोलकर अपनी बात खत्म की।
@narendramodi Sir you haven't yet said sorry for your trip to meet the Pakistani PM.. It was dec 25th. Same time KJo was shooting ADHM? Why?
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 16, 2016
And the real trade between the two countries across the border has not faced any kind of opposition, but we must pay the price for it
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 16, 2016
Just to make it clear, I complain because I expect my government to protect us, I question the PM because I have every right to..
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 16, 2016
Btw Bharat Mata ki Jai Sir @narendramodi
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 16, 2016