फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anurag kashyap, ugly

अनुराग कश्यप ने खोला सेंसर बोर्ड के खिलाफ मोर्चा

Wed, 27 Nov 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap, ugly

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुराग सेंसर बोर्ड को कोर्ट में घसीट रहे हैं।

विज्ञापन


स्मोकिंग दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड के निर्देशों के खिलाफ अनुराग कश्यप बाम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इन्हीं निर्देशों को लेकर पिछले कुछ समय से अनुराग की सेंसर बोर्ड से ठनी हुई है।

मामला इस कदर तनावपूर्ण है कि उन्होंने सेंसर से अपनी फिल्म 'अग्ली' का सर्टिफिकेट लेने से मना कर दिया है।

अनुराग ने फिल्म में स्मोकिंग सीन के वक्त 'सिगरेट स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है', डिस्क्लेमर लगाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि फिल्म में स्मोकिंग के बहुत सारे दृश्य हैं। हर दृश्य पर यह वार्निंग लिखना उचित नहीं है।

अनुराग का कहना है कि इस तरह के नियम-कायदे फिल्म मेकर्स के बोलने के अधिकारों का हनन है जिसे हमारे संविधान ने दिया है। फिल्म के दौरान चलने वाले स्क्रॉल दर्शकों के मनोरंजन में दखल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed