फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma and Varun Dhawan film sui dhaaga logo made by different art

अनुष्का-वरुण की 'सुई-धागा' का LOGO होगा बेहद खास, बॉलीवुड में पहली बार देखने को मिलेगी ऐसी कलाकार

Tue, 07 Aug 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Varun Dhawan film sui dhaaga logo made by different art
पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म का लोगो कारीगरों द्वारा बनाया गया है! 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' की मार्केटिंग टीम भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध और विविध संस्कृति का जश्न मनाना चाहती थी। इसलिए टीम अद्वितीय सिलाई शैलियों में फिल्म का लोगो बनाने के लिए, देश के विभिन्न जगहों के कारीगरों और शिल्पीकारों तक पहुंची।  
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स के मार्केटिंग एंड मर्केटाइजिंग के वाइस प्रेसीडेंट मनन मेहता कहते है,"हमारी फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को देख कर हमें एहसास हुआ कि हमें सिर्फ फिल्म निर्माता की तरह काम नहीं करना है। असल में हमें खुद को अपने देश की कला और हस्तकला संस्कृति का विपणन करने वाली टीम के रूप में देखना पड़ा। हमारी इस रणनीति के साथ हमें एक ऐसे विचार की आवश्यकता थी जो हमारे पूरे अभियान का आधार हो।
विज्ञापन


फिल्म के लोगो डिजाइन करने के लिए देश के कारीगरों को आमंत्रित करने से बेहतर विचार क्या हो सकता था। हम पूरे देश के 15 विशिष्ट कुशल कलाकारों/कारीगरों तक पहुंचे, जिन्होंने फिल्म लोगो को डिजाइन करने में मदद की। यह वाईआरएफ और हम सब के लिए एक संपूर्ण और सबसे पुरस्कृत अनुभव रहा है। हमारे देश की विविधता और उद्यमी भावना का जश्न मनाते हुए, 15 विभिन्न शैलियों में बने लोगो की योजना बनाने, अनुसंधान करने और निष्पादित करने में छह महीने लग गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma and Varun Dhawan film sui dhaaga logo made by different art
सुई धागा लोगो कश्मीर के कशीदा और सोज़नी शैली में वैश्विक रूप से लोकप्रिय भारतीय हाथ और सुई की सहायता से बनाई गई। इसका लोगो पंजाब के रंगीन फुलकारी, जटिल धागे का काम रबारी, गुजरात से मोची भारत, उत्तर प्रदेश की फूल पत्ती और लखनऊ की जरदोजी शैली में भी बनाया गया है। यह राजस्थान के प्रमुख शिल्प जैसे आरी, बंजारा और गोटा पत्ती, तमिलनाडु की लोकप्रिय टोडा शैली और कर्नाटक की कासुति डिजाइन में भी बनाया गया है। पूर्र्वोत्तर भारत, जो भारत के हैंडलूम निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है, से भी फिल्म का लोगो बनाया गया है। इसमें ओडिशा से पिपली शैली, असम से हैंडलूम का काम, पश्चिम बंगाल से कंथा सिलाई शैली शामिल है। 

भारत के 15 विभिन्न आर्ट फॉर्म में सुई से बनाए गए लोगो के जरिए सुई धागा आज के युवाओं के बीच भारत की संस्कृति के बारे में जागरूकता पैदा करने की उम्मीद करता हैं। साथ ही यह आधुनिक डिजाइन, कपड़े और फैशन पर भी प्रभाव डालता है। दिलचस्प बात यह है कि वाईआरएफ नेशनल हैंडलूम डे पर लोगो को रिलीज करेगा। यह दिन दुनिया भर में भारतीय हैंडलूम का जश्न मनाता है।  

Anushka Sharma and Varun Dhawan film sui dhaaga logo made by different art
यह फिल्म आत्मनिर्भरता के माध्यम से प्यार और सम्मान खोजने के बारे में है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अभिनीत सुई धागा-मेड इन इंडिया एक हार्ट-वार्मिंग कहानी है, जो आत्मनिर्भरता की भावना का जश्न मनाती है।  फिल्म का प्लॉट महात्मा गांधी के दर्शन और बहु-प्रशंसित मेक इन इंडिया अभियान से भी प्रेरित है। वरुण ने एक दर्जी की भूमिका निभाई हैं, जबकि अनुष्का फिल्म में एक एम्ब्रोइडर का रोल निभा रही है। 

शानदार अभिनेता वरुण और अनुष्का पहली बार साथ काम कर रहे है और यह निश्चित रूप से 2018 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, निर्देशक शरत कटारिया और निर्माता मनीष शर्मा फिर से यश राज फिल्म्स के एंटरटेनर सुई धागा-मेड इन इंडिया के लिए एक साथ आए है। यह फिल्म इस साल 28 सितंबर को गांधी जयंती से पहले रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed