फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma did not get any relief from Bombay High Court on tax case issue

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, टैक्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत

Mon, 03 Apr 2023 01:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

अब एक बार फिर अनुष्का का नाम सेल्स टैक्स नोटिस 2012-13 और 2013-14 के बीच के एक मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे निपटने के लिए अनुष्का ने सेल्स टैक्स नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एमवीएटी अधिनियम के तहत कुल चार याचिकाएं दर्ज की थी।

विज्ञापन
Anushka Sharma did not get any relief from Bombay High Court on tax case issue
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी और विराट की वायरल वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अब एक बार फिर अनुष्का का नाम सेल्स टैक्स नोटिस 2012-13 और 2013-14 के बीच के एक मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे निपटने के लिए अनुष्का ने सेल्स टैक्स नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एमवीएटी अधिनियम के तहत कुल चार याचिकाएं दर्ज की थी, लेकिन अभी तक इस मामले में उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन

अनुष्का की याचिका को कोर्ट ने किया रद्द
अनुष्का की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा कि वह  महाराष्ट्र वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम पर फैसले के विरोध में जाकर अपील कर सकती हैं। कोर्ट ने अनुष्का को किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है। इस फैसले को जस्टिस नितिन जामदार और अभय आहूजा की बेंच ने सुनाया है, जिसमें अभिनेत्री के विवादित याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


Bholaa: 'कैथी' और 'भोला के मेकर्स के बीच हुई थी ऐसी डील! फिल्म रिलीज के बाद खुलासे ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि अनुष्का के इस केस का पूरा मामला क्या है? दरअसल, अभिनेत्री अनुष्का ने साल 2012-13 और 2013-14 में महाराष्ट्र वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम के तहत मझगांव सेल्स टैक्स डिप्टी के आदेशों पर विवाद करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें इन टैक्स आदेशों को चुनौती दी गई थी। अनुष्का ने इस कानून के तहत चार याचिकाएं दायर की थी, जिसे एक बार फिर कोर्ट ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 


Shekhar Kapur: यह दिग्गज निर्देशक लेकर आ रहा है इंडियन 'हैरी पॉटर', दे चुके हैं कई हिट फिल्में

 

 परफॉर्मेंस और विज्ञापनों से जुड़ा है टैक्स
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अनुष्का से 12.3 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.2 करोड़ रुपये का टैक्स लगाने का आदेश दिया था। वहीं, साल 2013-14 में अनुष्का पर 17 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.6 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया गया था। बता दें कि रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह टैक्स परफॉर्मेंस और विज्ञापनों से जुड़ा था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed