फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka sharma glows in sun as she shares no makeup look in new video

Video: सर्दियों की धूप सेंकती नजर आईं अनुष्का, बिना मेकअप के भी लग रहीं हैं बेहद खूबसूरत

Sun, 02 Jan 2022 11:49 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 11:49 AM IST
सार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर मॉर्निंग पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें अनुष्का ने अपना बिना मेकअप वाला लुक दिखाया है। इस वीडियो में बिना मेकअप के भी अनुष्का का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
Anushka sharma glows in sun as she shares no makeup look in new video
anushka sharma - फोटो : screenshot

विस्तार

पर्दे पर अक्सर हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादातर मेकअप किए हुए ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। फैंस इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। कई बार ये अदाकाराएं अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में कई एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो जाता है लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर मॉर्निंग पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें अनुष्का ने अपना बिना मेकअप वाला लुक दिखाया है। इस वीडियो में बिना मेकअप के भी अनुष्का का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। उन्होंने वहीं पर अपने इस वर्ष की शुरुआत की। साल 2022 की पहली सुबह एक नई वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अनुष्का सर्दियों की चमकती घूप में मस्ती के मूड में दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में अनुष्का मुस्कुराते हुए और पाउट बनाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं। यहां देखें वीडियो...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 नमस्ते..
इस वीडियो में अनुष्का ने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहनी हुई हैं। वीडियो में बिना किसी मेकअप के उनका फ्रेश फेस वाला लुक था। वह अपने कमरे के बाहर बैठकर धूप सेंकती नजर आ रही थीं। वीडियो को देखने से ही पता चल रहा है कि वे काफी एंजॉय कर रहीं हैं। अनुष्का ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "2022 से नमस्ते।"

फैंस कर रहे तारीफ-
अनुष्का की इस वीडियो पर प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करते नजर आए। फैंस ने तो उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं ही, साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर से भी अनुष्का को नया साल विश किया। इसके अलावा बास्केटबॉल स्टार और ईशांत सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "नए साल में...इसी के साथ उन्होंने अनुष्का के बालों की भी तारीफ की। एक फैन ने लिखा,"यार ये कितनी कमाल है, (वो इतनी जबरदस्त कैसे है)।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed