फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka sharma instagram story posts in support of indian women's cricket team, goes viral on internet

Women's World Cup: क्रिकेट विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम का अनुष्का शर्मा ने बढ़ाया हौसला, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Mon, 28 Mar 2022 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 12:04 AM IST
सार

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महिला टीम के सपोर्ट में स्टोरी लगाई है। अनुष्का का यह मैसेज वाकई हौसला बढ़ाने वाला है।

विज्ञापन
Anushka sharma instagram story posts in support of indian women's cricket team, goes viral on internet
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया। इस हार से एक ओर फैंस दुखी हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ने टीम का हौसला बढ़ाया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला टीम के सपोर्ट में स्टोरी लगाई है। उन्होंने लिखा, 'हम जैसा चाहते थे वैसा रिजल्ट नहीं आया है। हमारा दिल टूटा जरूर है लेकिन आप सब ने आखिर तक जबरदस्त लड़ाई लड़ी। भारत के झंडे और नीले रंग के हार्ट वाले इमोजी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि हमारा सपोर्ट और विश्वास आप पर बना रहेगा।'

विज्ञापन

Anushka sharma instagram story posts in support of indian women's cricket team, goes viral on internet
अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया

झूलन गोस्वामी के बायोपिक में आएंगी नज़र

अनुष्का शर्मा जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए अनुष्का जमकर पसीना बहा रही हैं।अभी कुछ समय पहले ही फिल्म से जुड़े कुछ वीडियोज भी सामने आए थे। इनमें अनुष्का शर्मा झूलन बनी नज़र आई थीं। उन्हें बंगाली बोलते भी देखा गया था। इन वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस को अनुष्का की इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि झूलन वह महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka sharma instagram story posts in support of indian women's cricket team, goes viral on internet
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तीन साल बाद अनुष्का कर रहीं वापसी

इस फिल्म से अनुष्का तीन साल बाद वापसी करने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के बाद अनुष्का की तरह शाहरुख की भी अब तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed