फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma posts ‘sweaty selfie’ with glimpse of her workout view. See pic

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने शेयर की सेल्फी, यूजर्स ने लिखा- क्वीन

Sun, 09 Jan 2022 06:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट वर्क आउट सेल्फी शेयर की जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Anushka Sharma posts ‘sweaty selfie’ with glimpse of her workout view. See pic
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट वर्क आउट सेल्फी शेयर की जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के कैप्शन में सिर्फ हैशटैग दिया है। उन्होंने तस्वीर में #sweatyselfie लिखा। इसके साथ इमोजी भी बनाये। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बिना मेकअप के दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)



इस सेल्फी में अनुष्का शर्मा मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने फंकी एथलीजर पहन रखा है। इस तस्वीर के पीछे पहाड़ियों से घिरी ऊंची-ऊंची इमारतों का दृश्य दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा किसी बिल्डिंग की छत पर है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने उन्हें क्वीन लिखा है। जबकि अन्य यूजर्स उन्हें सुंदर और गॉर्जियस बता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर के नीचे दिल वाली इमोजी बनाकर अभिनेत्री पर अपना प्यार बरसाया है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने पति विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।वह अक्सर अपनी यात्रा डायरी की झलक इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। उन्होंने इससे पहले विराट के साथ नए साल के जश्न की फोटो भी शेयर की थी और एक पोस्ट लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed