फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma says Aditya Chopra told her to hide debut Film Rab ne Bana Di Jodi news from parents

Anushka Sharma: अनुष्का के डेब्यू को सीक्रेट रखना चाहते थे आदित्य चोपड़ा, मां-पिता को भी बताने से किया था मना

Fri, 17 Feb 2023 09:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब हाल ही में अनुष्का ने फिल्म के बारे में कई खुलासे किए।

विज्ञापन
Anushka Sharma says Aditya Chopra told her to hide debut Film Rab ne Bana Di Jodi news from parents
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडस्ट्री में आई नई एक्ट्रेस अनुष्का की तरफ हर किसी का ध्यान खींचा था। इसी क्रम में अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में कई खुलासे किए। 

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने हा लही में मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के बारे में बताया कि कैसे आदित्य चोपड़ा उनके डेब्यू को सीक्रेट रखना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि कोई भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में जान पाए। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के बारे में आप बाहर तो दूर अपने माता-पिता को भी नहीं बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma says Aditya Chopra told her to hide debut Film Rab ne Bana Di Jodi news from parents
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म वर्ष 2008 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बता दें कि करियर की शुरुआत से लेकर अनुष्का और शाहरुख अब तक एक साथ पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में बात करें तो रब ने बना दी जोड़ी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इसमें पूरी कहान सुरिंदर साहनी (शाहरुख खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद सीधा-सादा आदमी है। उसे चुलबुली लड़की तानी (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है। तानी के प्यार को जीतने के लिए सुरिंदर भेष बदलकर आता है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान की मुश्किल और गुलमोहर का होरी में गाना रिलीज, पढ़ें मनोरजंन की 10 खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed