Instagram: अनुष्का शर्मा ने कैनवास पर बनाई पेंटिंग, रिजल्ट देख फैंस ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अभिनय के टैलेंट से तो सभी वाकिफ हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म के हर किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब उनका एक और टैलेंट सामने आया है। अपनी नई वीडियो में अनुष्का शर्मा पेंटिंग पर भी हाथ आजमाती नजर आ रही हैं। हालांकि पेंटिंग बनाते हुए अनुष्का को भी नहीं पता था कि इसका रिजल्ट क्या आने वाला है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स बहुत ही मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अनुष्का ने बनाया मास्टरपीस-
अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का कैनवास पर पेंटिंग बनाती नजर आ रही हैं और एक के बाद एक रंगों का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन देते हुए लिखा, जब वे आपको सेट की दीवारों पर पेंट करने देते हैं और आप एक 'मास्टर पीस' छोड़ देते हैं, (जूरी इस पर बहस के लिए बाहर है)! अनुष्का की पेंटिंग पूरी होने के बाद जो रिजल्ट सामने आया, उसे देखने के बाद यूजर्स से बढ़कर एक रिएक्शन दिए हैं।
फैंस बोले ये तो मजनू भाई की पेंटिंग से भी सुंदर है-
वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंटिंग पूरी होने के बाद लास्ट में अनुष्का की पेंटिंग का रिजल्ट सिर्फ बहुत सारे रंगों का मिक्स मैच था और इसके बाद वीडियो में एक पीले रंग का मुस्कुराता हुआ इमोजी और दीवार पर पैकअप लिखा हुआ दिखाई देता है। अनुष्का की पेंटिंग को देखने के बाद एक यूजर ने फिल्म वेलकम में अनिल कपूर के कैरेक्टर से जोड़कर लिखा, 'मजनू भाई को कम्पटीशन मिला'! इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह वाह क्या मास्टरपीस है ये तो मजनू भाई के मास्टर पीस से भी सुंदर है'!
बात करें वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से अपनी नई फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। वह जल्दी ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।