अपर्णा सेन ने जनता के सिर पर फोड़ा गली बॉय के ऑस्कर से बाहर होने का ठीकरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को 92वें अकादमी अवार्ड की सूची से बाहर कर दिया है। बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की दौड़ में दुनियाभर से 91 फिल्मों ने भाग लिया था, जिनकी शॉर्टलिस्ट में गली बॉय को जगह नहीं मिली।
ऑस्कर में प्रवेश के लिए फिल्म चुनाव करने वाली तय जूरी की मुखिया रहीं लेखिका अपर्णा सेन ने बताया कि फिल्म गली बॉय को सबसे ज्यादा संख्या में वोट मिले थे। वह आगे कहती हैं, 'इस फिल्म की समग्र कलात्मक योग्यता और इसकी बढ़ती लोकप्रियता की अपील की वजह से, इस तय जूरी ने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे योग्य फिल्म 'गली बॉय' को ही समझा था, जोकि एक अनिवार्य रूप से लोकप्रिय पुरस्कार है।'
जब फिल्म निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म 'आर्टिकल 15' और 'हेलारो' को ऑस्कर क्यों नहीं भेजा गया? तो इस पर उन्होंने कहा, 'हेलारो का नाम हमारी लिस्ट में नहीं था और आर्टिकल 15 हमारे यहां शॉर्टलिस्ट नहीं हुई थी। लेकिन गली बॉय को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। किसी भी स्थिति में, पेड्रो अल्मोडोवर के दर्द और महिमा के बारे में हमारी कोई भी फिल्म नहीं थी। अल्मोडोवर एक मास्टर है।'