म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह एआर रहमान की बेटी खातिजा ने साल 2022 की शुरुआत में फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। एआर रहमान की बेटी खातिजा ने सगाई कर ली है और ये गुड न्यूज उन्होंने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। खास बात ये है कि खातिजा ने अपने बर्थडे यानी 29 दिसंबर के दिन सगाई की है और अब उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। खातिजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना खूबसूरत लुक और अपने पार्टनर के बारे में बताया है। वहीं खातिजा के पिता एआर रहमान ने बेटी के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया।
Khatija Rahman Engagement: एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई, जानें कौन है उनका मंगेतर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह एआर रहमान की बेटी खातिजा ने साल 2022 की शुरुआत में फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। एआर रहमान की बेटी खातिजा ने सगाई कर ली है और ये गुड न्यूज उन्होंने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। खास बात ये है कि खातिजा ने अपने बर्थडे यानी 29 दिसंबर के दिन सगाई की है और अब उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। खातिजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना खूबसूरत लुक और अपने पार्टनर के बारे में बताया है। वहीं खातिजा के पिता एआर रहमान ने बेटी के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया।
दरअसल, खातिजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक तरफ खातिजा की तस्वीर है और दूसरी तरफ उनके मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद की तस्वीर लगी हुई है। रियासदीन पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि खातिजा पिंक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है लेकिन उनका मास्क भी उनके आउटफिट से मैच हो रहा है। वहीं, कोलाज में दूसरी तरफ रियासदीन शेख मोहम्मद की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को लगाया गया है, जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ खातिजा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपने नए सफर के लिए खुशी जाहिर की है। खातिजा ने लिखा, ‘ईश्वर के आशीर्वाद से उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सगाई 29 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग शामिल थे।’ वहीं, अब खातिजा को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं।
कुछ समय पहले एआर रहमान की बेटी खातिजा को तस्लीमा नसरीन ने ट्रोल किया था। उन्होंने खातिजा के हिजाब पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि पढ़े-लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर काफी घुटन होती है कि वह ऐसा कैसे कर लेते हैं। हालांकि, खातिजा ने तस्लीना नसरीन को करारा जवाब देते हुए कहा था कि अगर आपको मेरे कपड़े देख कर घुटन होती है, तो जाइए जाकर साफ हवा खाइए। मुझे अपने कपड़ों में घुटन नहीं होती है, बल्कि गर्व होता है।