सब्सक्राइब करें

John Abraham Covid Positive: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी को भी हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jan 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
John Abraham and his wife Priya Runchal tested positive for COVID 19
जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में सरकारें अलर्ट पर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा नाम जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल का है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 






 

John Abraham and his wife Priya Runchal tested positive for COVID 19
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।'

John Abraham and his wife Priya Runchal tested positive for COVID 19
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। बीते रोज "बेताब" और "अर्जुन" जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham and his wife Priya Runchal tested positive for COVID 19
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने फैंस को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते शनिवार को मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपने काेरोना पॉजिटिव आने की खबर दी थी।

 

विज्ञापन
John Abraham and his wife Priya Runchal tested positive for COVID 19
कोरोना संकट - फोटो : Pixabay

नहीं थम रहा कोरोना का कहर
महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है। अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक ओमिक्रॉन के 1703 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed