फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atrangi Re Chaka Chak Song: पति की सगाई पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं सारा अली खान, फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज

Mon, 29 Nov 2021 01:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Atrangi re chaka chak song release see sara ali khan dance moves in song composed by a r rahman
सारा अली खान - फोटो : Instagram

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो चुका है और आज फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया। फिल्मों में अल्हड़पन और देसीपना दिखाने वाले आनंद एल रॉय की फिल्म का पहला गाना 'चका चक' अब सामने आ चुका है। ए आर रहमान और उनकी टीम द्वारा बनाया ये गाना सामने आते ही लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया है। फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई है।



रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'चका चक'

इस गाने में सारा अली खान साड़ी पहने बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने इस गाने के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया था और अब यह गाना सामने आ चुका है। ए आर रहमान द्वारा कंपोज इस गान को श्रेया घोषाल ने मीठी आवाज दी है। इस गाने के बोल इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। 

Atrangi re chaka chak song release see sara ali khan dance moves in song composed by a r rahman
चका चक गाना - फोटो : Youtube

गाने में दिख रहा है कि सारा अली खान मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं जो अपने पति धनुष की शादी में शामिल हुई हैं। इस गाने की शुरुआत में सारा कहती हैं- देश की अकेली बीवी होंगे हम जो अपने खुद के पति की सगाई पर इतना खुश हैं। इसके बाद सारा 'चका चक' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रही हैं और साथ ही वह धनुष को छेड़ते और मजा लेते भी दिख रही हैं।

Atrangi re chaka chak song release see sara ali khan dance moves in song composed by a r rahman
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

पुराने गानों के रिमिक्स के बीच आए इस ताजा तरीन गाने पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि पहले यह फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन महामारी के माहौल को देखते हुए आनंद एल रॉय ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। अतरंगी रे 24 दिसंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atrangi re chaka chak song release see sara ali khan dance moves in song composed by a r rahman
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म की कहानी है बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ पकड़वा विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन रिंकू तो शहजाद यानि अक्षय से प्यार करती है। तीनों की प्रेम कहानी किस-किस मोड़ से आगे बढ़ेगी ये आपको अतरंगी रे में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Atrangi re chaka chak song release see sara ali khan dance moves in song composed by a r rahman
अतरंगी रे - फोटो : Instagram

फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे साफ है कि हर किसी को फिल्म के फिल्म का इंतजार है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed