{"_id":"5dc258538ebc3e5b044217af","slug":"ayushmann-khurrana-perform-ganga-aarti-in-varanasi-before-his-film-bala-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाला' की रिलीज से पहले काशी पहुंचे आयुष्मान खुराना, गंगा आरती करते तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाला' की रिलीज से पहले काशी पहुंचे आयुष्मान खुराना, गंगा आरती करते तस्वीरें आईं सामने
Wed, 06 Nov 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्मों में सामाजिकता और आधुनिकता का संदेश देने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी अपने ज्योतिषी पिता की सलाह पर बदली है, ये सब जानते हैं। लेकिन, कम लोग ही जानते होंगे कि आयुष्मान अपनी हर फिल्म से पहले किसी न किसी धार्मिक स्थान पर पूजा भी जरूर करते हैं।
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान आधुनिक विचारों के साथ संस्कारों को भी अपनी धरोहर मानते हैं और तभी इस बार फिल्म बाला की रिलीज से पहले वह वाराणसी में गंगा किनारे पहुंचे आरती करने। आयुष्मान खुराना आधुनिक विचारों वाले धार्मिक व्यक्ति हैं।
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala
धर्म को वह जीवन का सार मानते हैं और इसकी आध्यात्मिकता में जीवन का सुख तलाशने की वकालत करते हैं। इस बार वह मुक्ति के मार्ग के सबसे प्राचीन पड़ाव वाराणसी इसी सिलसिले में पहुंचे और वहां सूर्यास्त के बाद होने वाली गंगा आरती का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
वाराणसी में गंगा आरती के अपने अनुभवों के बारे में आयुष्मान कहते हैं, “काशी में गंगा तट पर पहली गंगा आरती करना मुझे सपना जैसा लग रहा था। मोक्ष प्रदायिनी गंगा के किनारे हाथों में आरती थामे खड़ा मैं उन दिनों को सोचता रहा जब कॉलेज के दिनों में मेरे भीतर इसी बात के लिए एक हूक सी उठती थी। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस गंगा आरती के लिए जो कुछ भी मैंने सोचा था, सब ठीक वैसे ही होता गया। यह क्षण मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।”
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
आयुष्मान खुद को आध्यात्मिक रुझान का मानते हैं और इस संयोग के बारे में भी बताते है कि कैसे पिछली कुछ फिल्मों की रिलीज से पहले उन्होंने खुद को किसी न किसी आध्यात्मिक धार्मिक स्थान पर पाया। फिल्म बधाई हो की रिलीज से पहले आयुष्मान वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू गए थे और फिल्म ड्रीम गर्ल की रिलीज से पहले आयुष्मान ने मुंबई में मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन किए थे।