सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana song sadi gali new version video goes viral promise to sing more songs

Ayushmann Khurrana Song: आयुष्मान ने गाया 'साड्डी गली' का नया वर्जन, वायरल हो रहा वीडियो; फैंस से किया यह वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?

Ayushmann Khurrana song sadi gali new version video goes viral promise to sing more songs
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर-सिंगर आयुष्मान खुराना ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने मशहूर गाने 'साड्डी गली' का एक नया वर्जन रिलीज किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आयुष्मान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए इस नए वर्जन को गाते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

आयुष्मान की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा 'पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि आप में से बहुत से लोग मेरे म्यूजिक पर वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। इससे मुझे भी पुरानी बातें याद आ गईं, इसलिए मैंने 'साड्डी गली' का एक ऐसा अनसुना वर्जन शेयर करने का फैसला किया, जो ओरिजिनल गाने में शामिल नहीं हो पाया था।'

एक्टर ने फैंस को यह भी हिंट दी कि इस साल वह और भी म्यूजिकल पीस लेकर आएंगे। उन्होंने कहा 'इस साल मैं और भी गाने गाऊंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की तारीफ
आयुष्मान का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो देखकर कई फैंस खुश हुए और इसकी तारीफ की। आयुष्मान खुराना के गाने उनके फैंस के लिए पहली पसंद रहे हैं। उनकी फिल्म 'विकी डोनर' के गाने 'पानी दा रंग' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने 'मिट्टी दी खुशबू', 'इक वारी', 'साड्डी गली' और ऐसे ही कई और गाने गाए हैं।

Oscars 2026: क्या वाकई ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद? हेमा मालिनी ने अब दिया रिएक्शन

Ayushmann Khurrana song sadi gali new version video goes viral promise to sing more songs
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट
आयुष्मान जल्द ही 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज होगी। आने वाली फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed