{"_id":"59c353b04f1c1b88688b5bdb","slug":"babuji-dheere-chalna-actress-shakila-passes-away-of-heart-attack-at-the-age-of-82-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमेशा के लिए चली गईं 'बाबू जी धीरे चलना' की एक्ट्रेस, सदमे में बॉलीवुड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हमेशा के लिए चली गईं 'बाबू जी धीरे चलना' की एक्ट्रेस, सदमे में बॉलीवुड
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शकीला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। शकीला 82 साल की थी, उनके निधन की खबर से फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शकीला सबसे ज्यादा मशहूर अपने गाने 'बाबू जी जरा धीरे चलना' से हुईं थीं।
shakila
50 और 60 के दशक में शकीला ने एक से बढ़कर एक फिल्में की। उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स के साथ शकीला ने काम किया था लेकिन उनको असली पहचान मिली गुरुदत्त की 1954 में आई फिल्म 'आर पार' के मशहूर गीत 'बाबूजी धीरे चलना' से।
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
shakila
इस गाने में शकीला की मादक अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इस गाने और शकीला की प्रसिद्धि ऐसी रही कि इसके कई रीमिक्स भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
shakila
शकीला के भांजे और मशहूर एक्टर नासिर खान ने एक भावुक पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपनी मौसी शकीला के लिए फैंस से जन्नत की दुआ करने की अपील की है। नासिर मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं।
पढ़ें- नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के साथ प्रियंका ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर
पढ़ें- नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के साथ प्रियंका ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
shakeela
बता दें कि शकीला ने 1963 में ही सिनेमा से संन्यास ले लिया था और लंदन चली गई थीं। उनकी बहन नूर ने जॉनी वॉकर से शादी की थी। अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही शकीला ने करीब 50 फिल्मों में काम किया था। शकीला की कमी फिल्म इंडस्ट्री में सभी को खलागी।