{"_id":"620e2e90065fe270c5162b3b","slug":"badhaai-do-box-office-collection-day-6-rajkummar-rao-and-bhumi-pednekar-film-collection-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badhaai Do Box Office Day 6: राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन, जानिए कितनी हुई अब तक की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badhaai Do Box Office Day 6: राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन, जानिए कितनी हुई अब तक की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 17 Feb 2022 05:12 PM IST
सार
फिल्म ने पांचवें दिन कुल 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बधाई दो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं छठे दिन की कमाई मिलाकर अब तक बधाई दो ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
बधाई दो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' 11 फरवरी शुक्रवार को रिलीज की गई थी। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग ही उम्मीद से काफी कम थी। हालांकि वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म को कुछ फायदा मिला और कमाई में उछाल देखा गया लेकिन इसके बाद एक फिर से 'बधाई दो' की रफ्तार धीमी पड़ गई और फिल्म ने पांचवें दिन कुल 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बधाई दो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं छठे दिन की कमाई मिलाकर अब तक बधाई दो ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
2 of 5
फिल्म 'बधाई दो'
- फोटो : सोशल मीडिया
'बधाई दो' का छठे दिन का कलेक्शन-
फिल्म बधाई दो ने बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन करीब 1 करोड़ का बॉक्स कलेक्शन किया जो कि पांचवे दिन की कमाई 1.12 करोड़ के मुताबिक ठीक-ठाक रहा। इस समय कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है फिर भी लोग सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।
3 of 5
Badhaai Do Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा फिल्म का अब तक का कलेक्शन-
'बधाई दो' ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 'बधाई दो' ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर तकरीबन 7.82 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को बधाई दो ने 1.85 करोड़ की कमाई की तो वहीं मंगलवार को पांचवें दिन 1.12 तो बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक बधाई दो ने 11.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो'
- फोटो : social media
समलैंगिक रिश्तों के सामाजिक मुद्दों को प्रखरता से उठाती है 'बधाई दो'
बधाई दो की कहानी समलैंगिकता के कई सामाजिक मुद्दों को उठाती है। फिल्म में भूमि पेडनेकर को एक लड़की से प्यार होता है लेकिन परिवार और समाज के डर की वजह से वह राजकुमार राव से शादी कर लेती है। इसी के बाद कहानी में दिलचस्प मोड़ की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
5 of 5
Badhaai Do
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' को हर्षवर्धन कुलकर्णी ने निर्देशित किया है और इसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। कोरोना के चलते बड़े पर्दे पर यह फिल्म भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल न रही हो, लेकिन इस फिल्म की कहानी लीक से हटकर विषय पर आधारित है जो दर्शकों को जरूर पसंद आई है। उम्मीद है कि जल्दी है इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।