फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baiju Bawra Ranveer Singh And Alia Bhatt To Star In Sanjay Leela Bhansali next film

Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

Fri, 07 Jul 2023 09:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 07 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह संग हाथ मिलाया है। मूवी में एक बार फिर एक्टर को आलिया भट्ट के साथ रोमांस फरमाते देखा जाएगा।
 

विज्ञापन
Baiju Bawra Ranveer Singh And Alia Bhatt To Star In Sanjay Leela Bhansali next film
रणवीर सिंह-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यशराज फिल्म्स की वर्ष 2010 की मूवी 'बैंड बाजा बारात' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर रणवीर सिंह अब तक कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। रणवीर ने संजय लीला भंसाली के साथ दो सुपरहिट फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम किया है। इन दोनों मूवी में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। साथ ही यह दोनों फिल्में आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों तरह से हिट रही थीं। वहीं, अब एक्टर के फैंस को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संजय लीला भंसाली और रणवीर ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। 

विज्ञापन

'बैजू बावरा' में नजर आएंगे रणवीर

रणवीर सिंह अब जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए एक्टर को फाइनल कर लिया गया है। इतना ही नहीं अब यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें एक्टर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी। इस तरह 'बैजू बावरा' में रणवीर और आलिया तीसरी बार साथ नजर आएंगे। दोनों को पहली दफा फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। दूसरी बार यह जोड़ी जल्द 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली है।

विज्ञापन


Blind Movie Review: सोनम कपूर की सिनेमा में वापसी पर लगा ग्रहण, सुजॉय घोष ने न जाने किस बात का लिया ‘बदला’

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन पर मिला तोहफा 

संजय लीला भंसाली ने 6 जुलाई, 2023 को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें यह उपहार दिया। वहीं, एक्टर को जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। यह मूवी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 


Tarla Movie Review: सिनेमा के नए स्वाद की खुशबू ‘तरला’, हुमा कुरैशी ने खींची अदाकारी की मसालेदार लकीर

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट 

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'बैजू बावरा' के अलावा फिल्म 'डॉन 3' में भी देखा जाएगा। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फ्रेंचाइजी में पहले सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुख्य अपराधी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब निर्माताओं ने उनकी जगह रणवीर सिंह को लेने का फैसला किया है, और एक घोषणा वीडियो भी शूट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अनाउंसमेंट वीडियो अगले महीने जारी होगा और फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed