डिजिटल दौर में ओटीटी प्लेटफार्म का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। आज हर किसी के हाथ में उनके फोन में चलता फिरता सिनेमा मौजूद है। तमाम ओटीटी हैं, जिनपर दर्शकों को हर रोज नया और फ्रेश कंटेंट अपनी पसंद के हिसाब से मिल जाता है। अपने कॉलेज के दिन और प्यार इश्क मोहब्बत तो हर कोई मिस करता है। ऐसी ही कुछ वेब सीरीज हैं जो आपको कॉलेज के दिनों की इश्क मोहब्बत याद दिला देंगी। फुर्सत के पलों में इन सीरीज को देखा जा सकता है।
Web Series: इन पांच वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी कॉलेज की इश्क़-मोहब्बत, फुर्सत में करें बिंज बॉच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा फैक्ट्री
वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' आपको आईआईटी के स्टूडेट्स की लाइफ के बारे में जानने का मौका देती है और अगर आप भी आईआईटी स्टूडेंट्स करहे हैं तो यह आपकी यादों को ताजा कर देगी। कॉलेज डेज पर आधारित इस वेब सीरीज में लव एंगल भी डाला गया है जो इसे दिलचस्प बनाता है।
जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह काफी दिलचस्प सीरीज है। इंदौरी इश्क में टीनएज के प्यार और उसे पाने का जूनून किस कदर होता है। वह बखूबी दिखाया गया है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था।
फ्लेम्स
कॉलेज टाइम की मस्ती से लेकर पढ़ा और परिवार व शरारतों से भरपूर ये सीरीज आपको अपने कॉलेज के दिनों के किसी साथी की याद जरूर दिला देगी। इस सीरीज में कच्ची उम्र के प्यार को दिखाया गया है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं।
स्कूल डेज आपको बचपन के दिनों के स्कूल के दिनों की याद दिलाती है। इस सीरीज में कम उम्र में होने वाले आकर्षण को दिखाया गया है। कि किस तरह से एक लड़की को क्लास के दो लड़कों से प्यार हो जाता है। इसके बाद सीरीज में ट्विस्ट टर्न्स डाले गए हैं।