ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आगमन से लोगों के मनोरंजन के साधन बढ़ गए। यहां हर दिन या हफ्ते में कई नई फिल्मों और सीरीज रिलीज होती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से कभी भी देख सकते हैं। किसी को एक्शन पसंद हैं, तो कोई रोमांटिक फिल्मों का शौकीन है। ऐसे में आज हमने आपके लिए साउथ की कुछ बेहतरीन साइको थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप घर बैठे कभी भी देख सकते हैं।
Psycho Thriller Movies: साउथ की इन साइको थ्रिलर फिल्मों की गुत्थी कर देगी हैरान, हिल जाएंगे दिमाग के तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू टर्न
सामंथा रुथ प्रभु और आधी पिनिसेट्टी स्टारर 'यू टर्न' द्विभाषी पैरानॉर्मल थ्रिलर फिल्म है। पवन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक क्राइम रिपोर्टर फ्लाईओवर पर हुए हादसे की जांच करती हैं। यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में मौजूद है, जिसे आप फ्री में देख सकते हैं।
Rakhi Sawant: ‘आदिल को मुझसे कोई नहीं छीन सकता..’, इवेंट में पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं राखी सावंत
मैं हूं दंडाधिकारी
2018 में रिलीज हुई यह तमिल साइको थ्रिलर फिल्म 'रत्नासन' का हिंदी डब वर्जन है, जिसका निर्देशन निर्देशन राम कुमार ने किया था। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद सीरियल किलर की तलाश में जुटा हुआ है। इस फिल्म को आप मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Mulraj Rajda: लेखक, निर्देशक और अभिनेता थे मूलराज राजदा, मां सीता के पिता जनक के किरदार के लिए मिली थी ख्याति
वाइफ ऑफ राम
2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के कातिल को तलाश में जुटी हुई है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, लोगों के सामने हकीकत आती है तो सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।
Juhi Chawla: जय मेहता नहीं आज सलमान खान की पत्नी होतीं जूही चावला, जानें क्यों नहीं बनी बात
गुल्टू
'गुल्टू' एक कन्नड़ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो आईटी कंपनी में काम करता है और खुद की कंपनी शुरू करना चाहता है। लेकिन उसे साइबर क्राइम के अपराध में पकड़ लिया जाता है, जिसके बाद कहानी दिलचस्प होती चली जाती है। यह फिल्म भी एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।
Rakhi Sawant: ‘आदिल को मुझसे कोई नहीं छीन सकता..’, इवेंट में पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं राखी सावंत