फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा

Tue, 01 Nov 2022 09:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
Paatal lok 2 actor jaideep ahlawat gives big update about web series says shooting will start in november
पाताल लोक - फोटो : Amazon Prime Video

इस भागती दौड़ती जिंदगी में ओटीटी मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर उभरा है, जो कहीं भी कभी भी किसी का भी मनोरंजन कर सकता है। बीते कुछ वर्षों में इसपर ऐसी-ऐसी वेब सीरीज आई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इन्हीं में से एक वेब सीरीज साल 2020 में आई 'पाताल लोक' थी। इस सीरीज के पहले सीजन ने लोगों का इतना मनोरंजन किया था कि तभी से ही दर्शक 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब उन दर्शकों के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। दरअसल, 'पाताल लोक 2' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।  

Paatal lok 2 actor jaideep ahlawat gives big update about web series says shooting will start in november
पाताल लोक - फोटो : Amazon Prime Video

एक्शन, क्राइम और ड्रामा दिखाने वाली वेब सीरीज 'पाताल लोक' के बाद से इसके अगले सीजन का इंतजार होने लगा था। दर्शक लंबे समय से 'पाताल लोक 2' के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वेब सीरीज के मुख्य अभिनेता जयदीप अहलावत ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में  सीरीज के शूटिंग शेड्यूल का खुलासा कर दिया है, जिसे सुन फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है।  
KRK: कंगना का पक्ष लेने में केआरके की आई शामत, नेटिजन्स ने कर डाली कमाल के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग 

Paatal lok 2 actor jaideep ahlawat gives big update about web series says shooting will start in november
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

'पाताल लोक' में पुलिस मैन हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अगले महीने यानी नवंबर से सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो रही है। अभिनेता ने कहा, ‘यह होने जा रहा है, हम सिर्फ 10 दिन बाद शूटिंग शुरू करने वाले हैं। पाताल लोक सीजन 2 शुरू हो रहा है।' आपको बता दें, दूसरे सीजन में भी जयदीप अपना पुराना किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।  'पाताल लोक-2' के लिए जयदीप अहलावत ने 50 गुना ज्यादा फीस वसूली है। 'पाताल लोक' के पहले सीजन में 'हाथीराम चौधरी' का किरदार निभाने के लिए 40 लाख रुपए की मामूली फीस लेने वाले जयदीप ने इस बार 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
औंधे मुंह गिरी राम सेतु, कांतारा और थैंक गॉड की कमाई में आई 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
Paatal lok 2 actor jaideep ahlawat gives big update about web series says shooting will start in november
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज की शूटिंग शेड्यूल के बारे में आगे बात करते हुए जयदीप ने कहा, 'अभी चार महीने, साढ़े चार महीने, पाताल लोक में एड़ियां रगड़ी जाएंगी। यह गंभीर विषय है और उसे उतनी ही खूबसूरती के साथ लिखा गया है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।' गौरतलब है, 'पाताल लोक 2' साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाताल लोक' का अगला सीजन है। इसमें जयदीप के अलावा नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी, ईश्वक सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक से पहले ऐश्वर्या के दिल पर किस-किस ने दी दस्तक, पूरी लिस्ट आपको कर देगी हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed