फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, पति हर्ष से पूछताछ जारी, घर से मिला था गांजा

Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh has been arrested now for consumption of drugs ncb
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पति से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भारती ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात कबूली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था। 



Bharti Singh has been arrested now for consumption of drugs ncb
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

इस दौरान एनसीबी की टीम ने उनके घर से गांजा बरामद किया। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब खबर है कि भारती ने एनसीबी के सामने कबूल किया है कि वह गांजे का सेवन करती थीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Bharti Singh has been arrested now for consumption of drugs ncb
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आई थी। जिसके बाद एनसीबी ने छापेमारी कर कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh has been arrested now for consumption of drugs ncb
श्रद्धा, रकुल, सारा, दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्रग पैडलर्स से पूछताछ के दौरान और कई बड़े नामों का खुलासा हुआ जिसके बाद सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि किसी भी अभिनेत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

विज्ञापन
Bharti Singh has been arrested now for consumption of drugs ncb
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

बीते दिनों इस मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान अर्जुन ने एनसीबी की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम अच्छा काम कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed