फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jasmin Bhasin: अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, पोस्ट शेयर कर बताया हाल

Tue, 10 Oct 2023 12:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 10 Oct 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss fame jasmin bhasin admitted in hospital after getting stomach infection share picture
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की क्यूट एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं और अब तो खबर है कि बॉलीवुड की राह भी पकड़ चुकी हैं। अपने चुलबुले स्वभाव और दिलकश अदाओं की बदौलत ये एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है । दरअसल एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।

Bigg boss fame jasmin bhasin admitted in hospital after getting stomach infection share picture
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806

जैस्मीन भसीन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जैस्मीन को पेट में इंफेक्शन की हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा। साझा की गई फोटो में एक्ट्रेस का हाथ नजर आ रहा है, जिसपर ड्रीप लगी हुई है।

Bigg boss fame jasmin bhasin admitted in hospital after getting stomach infection share picture
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, एक्ट्रेस को कुछ ही समय में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जैस्मिन भसीन की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। उन्हें लगातार जल्द से जल्द ठीक होने के लिए कहा जा रहा है। कुछ फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ भी मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss fame jasmin bhasin admitted in hospital after getting stomach infection share picture
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
जैस्मिन भसीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं। वो आज कल पंजाबी फिल्मों में सक्रिय हैं। पहले जैस्मिन भसीन, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं। इस टीवी शो में उनका लीड रोल था। इसके अलावा भी को कई टीवी शोज कर चुकी हैं। रियलिटी शो की बात करें तो जैस्मिन ने 'बिग बॉस 14' से पहले 'खतरों के खिलाड़ी' में भी अपना जलवा दिखाया है।

 
विज्ञापन
Bigg boss fame jasmin bhasin admitted in hospital after getting stomach infection share picture
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : alygoni/instagram

जैस्मिन भसीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिग बॉस 14 में रहने के दौरान जैस्मिन को एक्टर अली गोनी से प्यार हो गया था। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली किया है, तब से फैंस इस जोड़ी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed