फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss OTT 2 Contestant Pooja Bhatt share photos and celebrating giving up alcohol addiction

Pooja Bhatt: शराब की लत छोड़ने पर जश्न मनाती नजर आईं पूजा भट्ट, पोस्ट साझा कर कही ये बात

Sat, 23 Dec 2023 02:07 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Contestant Pooja Bhatt share photos and celebrating giving up alcohol addiction
पूजा भट्ट - फोटो : social media
अभिनेत्री पूजा भट्ट भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पूजा ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वे शराब के नशे में रहने के सात साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने उन लोगों को सलाह दी, जो नशे की लत का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


तस्वीर साझा कर मनाया जश्न
अभिनेत्री ने शराब छोड़ने का जश्न मनाते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री धूप में बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरत तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब चीजें कठिन हो जाती हैं, तो कठिन समर्पण करना पड़ता है। मुझे आज शराब छोड़े हुए सात साल हो गए हैं'। अभिनेत्री ने उन लोगों को सलाह दी, जिन्हें शराब पीने की लत है। पूजा ने कहा, 'आप अकेले नहीं हैं, अगर मैं शराब छोड़ सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: TMKOC: जल्द होगी 'तारक मेहता' में दयाबेन की वापसी? रोशन सोढ़ी ने दिशा वकानी को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)



शराब की लत को लेकर कही ये बात
पूजा भट्ट ने एक बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी। अभिनेत्री ने कहा, 'एक समय मैं बहुत शराब पीने लगी थी। मुझे शराब पीने की लत इतनी लग गई थी कि मैं खुलेआम शराब पीती थी। हालांकि, मैंने अपनी इस बात को सब सामने स्वीकार भी किया है। जब मुझे एहसास हुआ कि मैं ज्यादा ही शराब पीने लगी हूं, तो मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने आगे बताया कि कई लोगों ने उन्हें शराबी तक कह दिया था।

पूजा भट्ट का वर्कफ्रंट
पूजा भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1989 में महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिनेत्री हाल ही में सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं। इस शो में पूजा ने अपने बॉसी रवैये से खूब सुर्खियां बटोरीं थी। वहीं, बड़े पर्दे पर अभिनेत्री आखिरी बार 'सड़क 2' में नजर आई थीं। पूजा भारतीय फिल्म निर्माता, महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन हैं।

यह भी पढ़ें: BB17: नहीं कम हो रही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें, मन्नारा को बुरा-भला कहने पर नाराज हुए भाईजान, दी हिदायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed